लाइव टीवी

रणबीर-श्रद्धा से रणवीर-जैकलीन तक, 2021 में पहली बार पर्दे पर धूम मचाएंगी ये जोड़ियां

Updated Dec 28, 2020 | 06:05 IST

New Jodis of 2021: साल 2020 लॉकडाउन और कोरोना के भेंट चढ़ गया। इसकी सबसे बुरी मार बॉलीवुड को भी पड़ी। साल 2021 में कई फिल्में रिलीज का इंतजार कर रही है। वहीं, सिल्वर स्क्रीन पर कई नई जोड़ियां नजर आने वाली है।

Loading ...
Ranbir Kapoor And Shraddha Kapoor
मुख्य बातें
  • साल 2021 में कई बड़ी फिल्में रिलीज का इंतजार कर रही हैं।
  • 2021 में बड़े पर्दे पर कई नई जोड़ियां भी नजर आने वाली हैं। 
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आ रहे हैं।

मुंबई. साल 2020 में बॉक्स ऑफिस कोरोना और लॉकडाउन के भेंट चढ़ गया है। वहीं, साल 2021 में कई बड़ी फिल्में रिलीज का इंतजार कर रही हैं। वहीं, 2021 में बड़े पर्दे पर कई नई जोड़ियां भी नजर आने वाली हैं। 
 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म इस साल रिलीज होने वाली थीं। हालांकि, अब फैंस को अगले साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। 

आलिया भट्ट के अलावा रणबीर कपूर लव रंजन की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी। रणबीर और श्रद्ध पहली बार साथ काम करेंगे। वहीं, रणबीर फिल्म शमशेरा में वाणी कपूर के साथ करेंगे। 

रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिज 
रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सरकस में काम करने वाले हैं। इस फिल्म में वह पहली बार जैकलीन फर्नांडिज के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म शेक्सापीयर की कॉमेडी ऑफ एरर्स आधारित है। 

जैकलीन फर्नांडिज के अलावा रणवीर सिंह अर्जुन रेड्डी फिल्म की एक्ट्रेस शालिनी पांडे के साथ भी नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म जयेशभाई जोरदार में काम कर रहे हैं। 

दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी
दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही है। इस फिल्म में भी तीनों पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। 

अनन्या पांडे इसके अलावा विजय देवराकोंडा के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं, दूसरी तरफ कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी पर्दे में आने वाली है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।