लाइव टीवी

Throwback: 27 साल पहले इस गाने में साथ आए थे रणबीर, टाइगर और सोनम कपूर, वायरल हुआ ये Video

Updated Mar 26, 2020 | 18:16 IST

रणबीर कपूर, सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ आज बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स हैं। हालांकि, ये तीनों ही 27 साल पहले यानी 1993 में साथ नजर आए थे। यहां पर देखें तीनों का ये Throwback Video...

Loading ...
Sonam Kapoor, Tiger Shroff, Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ, रणबीर और सोनम कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • ये वीडियो 27 साल पहले यानी साल 1993 का है।
  • वीडियो में तीनों ही सेलेब्स अपने पेरेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं।

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण फिल्म इंडस्ट्री में फिलहाल कोई शूटिंग नहीं चल रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सेलेब्स की कुछ पुरानी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। अब 25 साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर और सोनम कपूर नजर आ रहे हैं।    

टाइगर श्रॉफ, सोनम कपूर और रणबीर कपूर 25 साल पहले राष्ट्रीय एकता पर बने गाने में नजर आए थे।इस वीडियो ये तीनों ही सेलेब बेहद छोटे हैं। वीडियो में रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। 

गाने में सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ अपने पिता जैकी श्रॉफ की गोद में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोले थे- सारा भारत यह कहे, प्यार की गंगा बहे।


  
मुंबई दंगों के बाद आया था गाना   
सोनम कपूर, रणबीर कपूर,  टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो साल 1992-93 के मुंबई दंगों के बाद आया था। परदेस फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घर् ने राष्ट्रीय एकता पर ये गाना बनाया था। इसे उदित नारायण, मोहम्मद अजीज, मनहर उदास और जॉली मुखर्जी ने अपनी आवाज दी थी। 
  
सोनम, रणबीर और टाइगर के अलावा वीडियो में आमिर खान, सलमान खान, गोविंदा, नसरुद्दीन शाह, सचिन जोशी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत और सुपरस्टार चिरंजीवी भी नजर आ रहे हैं। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर अब फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर फिल्म शमशेरा में भी नजर आने वाले हैं। 

टाइगर श्रॉफ हाल ही में फिल्म बागी 3 में नजर आए थे। अब टाइगर श्रॉफ अपनी पहली फिल्म हीरोपंती के सीक्वल हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म से टाइगर श्रॉफ का पहला लुक जारी हो गया है। वहीं, सोनम कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।