लाइव टीवी

Shamshera Release: शमशेरा होगी शादी के बाद रणबीर कपूर की पहली फिल्म, जानिए किस दिन होगी रिलीज

Updated Jun 10, 2022 | 12:00 IST

Ranbir Kapoor Shamshera Release Date: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर अहम रोल में होंगे।

Loading ...
Shamshera Movie
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर फिल्म शमशेरा के जरिए वापसी कर रहे हैं।
  • शमशेरा 22 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।
  • फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा वाणी कपूर और संजय दत्त हैं।

Shamshera Release Date: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है। शादी के बाद रणबीर कपूर इस फिल्म के जरिए वापसी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर के अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा संजय दत्त भी फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा की है।

यशराज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में संजय दत्त का फर्स्ट लुक सामने आया है। संजय दत्त कह रहे हैं, 'ये कहानी है उसकी जो कहता था गुलामी किसी की अच्छी नहीं होती है। न गैरों की, न ही अपनों की।' वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'एक लेजेंड का 22 जुलाई 2022 को उदय होगा। शमशेरा आपके नजदीकी सिनमाघरों में।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शमशेरा की कहानी 19वीं सदी के एक डाकू पर आधारित होगी। इसके जरिए रणबीर कपूर चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार रणबीर कपूर साल 2018 में संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे।

Also Read: Shamshera Release: 'पृथ्वीराज' के बाद 'शमशेरा' की रिलीज डेट भी जारी, जानें कब आने वाली है रणबीर कपूर की फिल्म

रिलीज हुआ था टीजर 
शमशेरा का इससे पहले टीजर रिलीज हुआ था। टीजर में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त नजर आ रहे हैं। इसमें संजय दत्त कह रहे हैं 'ये कहानी उसकी है, जिसने कहा गुलामी किसी की अच्छी नहीं है, चाहे दूसरों की या अपने करीबियों की।' वाणी कपूर कहती हैं, 'ये कहानी उसी की है जिसने अपने पिता की विरासत में आजादी का सपना देखा था।' इसके बाद रणबीर कपूर की झलक फैंस को दिखाई दी। रणबीर कहते हैं, ' 'कोई भी आपको आजादी नहीं देता है। आपको इसे जीतना होगा। करम से डकैत, धर्म से आजाद शमशेरा।' शमशेरा हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर शमशेरा के अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर के अपोजिट उनकी वाइफ आलिया भट्ट हैं। ब्रह्मास्त्र नौ सितंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर के अपोजिट श्रद्धा कपूर हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल स्पेन में चल रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।