लाइव टीवी

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Honeymoon: शादी के बाद रणबीर- आलिया जाएंगे स्विट्जरलैंड, क्या यही है हनीमून डेस्टिनेशन?

Updated Apr 06, 2022 | 08:23 IST

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर खबरें हैं कि दोनों 7 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधेंगे। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद रणबीर आलिया के साथ स्विटजरलैंड जाएंगे।

Loading ...
Alia Bhatt with Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 17 अप्रैल 2022 को कर सकते हैं शादी।
  • दोनों आरके स्टूडियों में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे।
  • शादी के बाद आलिया- रणबीर स्विट्जरलैंड में हनीमून मनाएंगे।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Post Wedding Plan: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। खबरों की मानें तो दोनों की शादी के फंक्शन 13-14 अप्रैल को शुरू हो जाएंगे जो कि तीन- चार दिन तक चलेंगे और 17 अप्रैल को ये स्टार कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। माना जा रहा है कि दोनों चेंबूर स्थित आरके स्टूडियो में पंजाबी रीति- रिवाज से शादी करेंगे जिसमें उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे। हालांकि खुद कपल और उनके परिवार ने शादी को लेकर अभी कुछ कंफर्म नहीं किया है। अब शादी के बाद उनके ट्रिप को लेकर जानकारी सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में रंग जमाने शामिल होंगे बॉलीवुड के ये दिग्गज सितारे, लीक हुई गेस्ट लिस्ट

शादी के बाद जाएंगे स्विट्जरलैंड

वहीं दूसरी तरफ करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। रणवीर- आलिया पर फिल्माए जाने वाले फिल्म के गाने के लिए करण स्विट्जरलैंड में लोकेशन ढूंढ रहे हैं जिसकी शूटिंग इस साल मई या जून महीने में की जाएगी। यानी आलिया को शादी के कुछ दिन बाद ही इसकी शूटिंग के लिए जाना पड़ेगा और इस गाने को शूट करने में करीब एक हफ्ते का समय लगेगा। माना जा रहा है कि इस दौरान रणबीर वहां पहुंच कर आलिया के साथ समय बिताएंगे। हालांकि यह उनका हनीमून डेस्टिनेशन नहीं होगा लेकिन इस कपल को साथ में अच्छा समय बिताने का मौका जरूर मिल जाएगा।

गेस्ट लिस्ट

माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे शामिल होंगे। फिलहाल इन दोनों की शादी की जो गेस्ट लिस्ट रिवील हुई है, उसके अनुसार करण जोहर, जोया अख्तर, संजय लीला भंसाली, वरुण धवन, रोहित धवन और डिजाइनर मसाबा गुप्ता इनकी शादी में शामिल होने वाले हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा, अनुष्का रंजन और अर्जुन कपूर भी शादी का हिस्सा बनेंगे। सूत्रों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट ने सुपरस्टार शाहरुख खान को भी वेडिंग इनविटेशन दिया है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि इन दोनों की ग्रैंड वेडिंग में घर के सदस्य भी शामिल होंगे जिनमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर, सैफ अली खान, महेश भट्ट, मुकेश भट्ट और सोनी राजदान हैं। 

ये भी पढ़ें: डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं यहां सात फेरे लेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, ऋषि-नीतू कपूर से है खास कनेक्शन

इस वजह से कर रहे हैं जल्द शादी

बता दें कि ईटाइम्स की खबर के मुताबिक आलिया भट्ट के जल्द शादी करने का फैसला अपने नाना नरेंद्र नाथ राजदान की वजह से लिया है। खबरों के मुताबिक आलिया के नाना की तबीयत खराब है और वो आलिया की शादी होते देखना चाहते हैं। यही वजह है कि दोनों परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने जा रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।