लाइव टीवी

Throwback Photo: जब रामायण में सीता बनी थीं कंगना रनौत, पिता से इस बात पर पड़ी थी डांट

Updated Apr 11, 2020 | 15:15 IST

रामायण के दोबारा दूरदर्शन में प्रसारित होने के बाद सेलेब्स सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। अब रंगोली ने कंगना की एक फोटो शेयर की है। इसमें कंगना सीता के लुक में नजर आ रही हैं।

Loading ...
Kangana Ranaut
मुख्य बातें
  • रामायण दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित हो रही है।
  • रंगोली चंदेल ने कंगना की सीता के लुक में फोटो शेयर की है।
  • रंगोली ने बताया कि कंगना उस वक्त 15 साल की थीं।

मुंबई. रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित हो रही है। ऐसे में कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने भी रामायण से जुड़ी अपनी यादें शेयर की है। रंगोली ने कंगना स्कूल की फोटो पोस्ट की है। इसमें कंगना सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। 

रंगोली ने फोटो के साथ बताया कि ये कंगना के स्कूल के दिनों की फोटो है।  रंगोली ने लिखा- रामायण प्रसारित हो रहा है। इस मौके पर मैं कंगना के स्कूल की फोटो शेयर कर रही हूं।  कंगना ने रामायण के प्ले में हिस्सा लिया था।'

रंगोली आगे लिखती हैं- 'मेकअप, कॉस्ट्यूम और डायरेक्शन कंगना का था। कंगना उस वक्त मुश्किल से 15 साल की थीं। उसने इस तरह तैयार होने के लिए पापा से बहुत डांट पड़ी थी। हालांकि, कंगना ने कभी भी इन सभी बातों की फिक्र नहीं की थी।'

रंगोली को ट्विटर से मिली वॉर्निंग
रंगोली द्वारा शेयर की गई फोटो में कंगना ने लाल साड़ी पहनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने ज्वेलिरी भी कैरी की हुई है। कंगना रनौत के पास एक और लड़की खड़ी हैं। इसके अलावा एक और बच्ची बैठी हुई है, इसमें उन्होंने हनुमान का मास्क लगाया है। 

रंगोली ने हाल ही में ट्विटर ने धमकी दी थी। रंगोली ने लिखा, 'ट्विटर की ओर से मुझे चेतावनी मिली है। ट्विटर मेरे अकाउंट को सस्पेंड कर देता है तो यह वापस उसी कब्रिस्तान की ओर जा रहे हैं जहां यह था। ऐसा तब होता है जब आप कोई ईमानदार आवाज दबाते हैं।'

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म पंगा में नजर आई थीं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब वह जयललीता की बायोपिक थलाइवी में नजर आने वाली हैं।

कंगना रनौत इसके अलावा फिल्म धाकड़ में भी काम करने वाली हैं। इस फिल्म से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। वहीं, कंगना फिल्म तेजस में भी काम करेंगी। फिल्म में वह एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाएंगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।