लाइव टीवी

Ganesh Chaturthi 2022 : अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन में पहुंचे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, गणपति के गीतों पर झूमता दिखा कपल

Updated Sep 02, 2022 | 16:55 IST

Ranveer Deepika Ganpati Visarjan viral video : मुकेश अंबानी के घर गणपति विसर्जन में दीपिका और रणवीर सिंह पहुंचे। रणवीर और दीपिका एथनिक आउटफिट में नजर आए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
deepika and ranveer singh ganesh visarjan
मुख्य बातें
  • मुकेश अंबानी के घर गणपति विसर्जन में पहुंचे दीपिका और रणवीर सिंह
  • रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल हो रहा है
  • रणवीर - दीपिका एथनिक आउटफिट में नजर आए

Ranveer Deepika Ganpati Visarjan viral video : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर गणेश विसर्जन में शामिल हुए। दोनों इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। रणवीर - दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड कपल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर मुकेश अंबानी के घर फेस्टिवल पर नजर आते हैं। गणपति विसर्जन में रणवीर -दीपिका के साथ अंबानी परिवार के सदस्य भी नजर आए। वीडियो में रणवीर और दीपिका गेंदे के फूल से सजे ट्रैक में बैठे दिखाई दे रहे हैं। रणवीर ट्रक में बैठे हुए ढोल- नगाड़ो पर झूमते दिखाई दिए। वहीं, दीपिका अपने पति के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

कपल गणपति विसर्जन का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। एथनिक आउटफिट में रणवीर काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर ने अपने लुक को सन ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। दीपिका ट्रेडिशनल आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में अंबानी परिवार के घर की बाहर की सजावट भी दिखाई दे रही हैं।

गणपति विसर्जन में पहुंचे रणवीर और दीपिका

ये भी पढ़ें - धर्मेंद्र की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म Khalli Balli का पोस्टर हुआ आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
 

रणवीर और दीपिका इन फिल्मों में दिखाई देंगे

रणवीर सिंह हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड में नजर आए थे। एक्टर को फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस मौके पर दीपिका ने पति की फोटो शेयर करते हुए खास अंदाज में बधाई दी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सकर्स में नजर आएंगे। जबकि दीपिका शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस प्रभास के साथ के और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में दिखाई देंगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर और दीपिका ब्रह्मास्त्र के अगले सीक्वल में नजर आ सकते हैं। वहीं, ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।