लाइव टीवी

नोरा फतेही संग 'गर्मी' सॉन्ग पर रणवीर सिंह ने किया जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस के मूव्स देख फैंस हुए क्रेजी

Updated May 06, 2022 | 10:14 IST

Ranveer Singh Dances With Nora Fatehi: रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ उनके मशहूर गाने 'गर्मी' पर डांस करते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ranveer Singh Dances with Nora Fatehi
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह ने नोरा फतेही संग किया किया डांस।
  • 'गर्मी' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते दिखे रणवीर- नोरा।
  • दोनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Ranveer Singh Nora Fatehi Dance Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए रणवीर हाल ही में डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में नजर आए और इस दौरान जमकर मस्ती की। इतना ही नहीं रणवीर ने यहां शो की जज और एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ डांस भी किया।

ये भी पढ़ें: अपनी चाल को लेकर ट्रोल हुईं नोरा फतेही, एयरपोर्ट पर चलने का तरीका देख लोगों ने किए ये कमेंट्स

नोरा- रणवीर का डांस वीडियो

रणवीर और नोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डांस करते दिख रहे हैं। इसमें दोनों नोरा की मशहूर गाने 'गर्मी' पर डांस कर रहे हैं, जो कि साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी का है। रणवीर और नोरा इस गाने पर जबरदस्त डांस करते और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। दोनों का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो में नोरा खूबसूरत सेक्विन ड्रेस में नजर आ रही हैं जबकि रणवीर मल्टीकलर शर्ट के साथ पिंक ट्राउजर पहने हुए दिख रहे हैं। दोनों की डांस एनर्जी देखकर फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। फैंस का कहना है कि ऐसी डांस एनर्जी कहीं और नहीं मिल सकती। इसके अलावा कुछ यूजर्स रणवीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि नोरा ने इस परफॉर्मेंस से एक बार फिर दिल जीत लिया। बता दें कि इस रिएलिटी शो को वेटेरन एक्ट्रेस नीतू कपूर, एक्ट्रेस नोरा फतेही और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोनजी जज कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Jayeshbhai Jordaar के खिलाफ दर्ज हुआ केस, इस सीन के चलते कानूनी पेंच में फंसी रणवीर की फिल्म

वर्कफ्रंट

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा पवन कल्याण की अगली फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू में नजर आएंगी। इससे पहले वो गुरु रंधावा के साथ डांस वीडियो 'नाच मेरी रानी' में दिखी थीं। गाने में उनके लुक को काफी पसंद किया गया था। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वो फिल्म जयेशभाई जोरदार के अलावा सर्कस में भी काम करते दिखेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।