लाइव टीवी

Ranveer Singh Car Collection: रणवीर स‍िंह के पास है लग्जरी कार कलेक्शन, 93 लाख से 3 करोड़ तक है कीमत

Updated Jan 15, 2021 | 09:32 IST

Ranveer Singh Car Collection: रणवीर सिंह अक्सर सबसे शानदार कारों की सवारी करते दिखते हैं। उनको लग्जरी कारों के मामलों में बॉलीवुड के टॉप-10 सेलेब्स में गिना जाता है...

Loading ...
रणवीर सिंह।
मुख्य बातें
  • अभिनेता रणवीर सिंह के पास कई लक्जरी कारें हैं।
  • उनको लग्जरी कारों के मामलों में बॉलीवुड के टॉप-10 सेलेब्स में गिना जाता है।
  • आज हम आपको बता रहे हैं रणवीर के कार कलेक्शन के बारे में...

महंगी चीजों के बारे में बात करते हैं तो पहली चीज जो हमारे दिमाग में आती है वो लक्जरी कारें हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर सबसे शानदार कारों की सवारी करते दिखते हैं। उनको लग्जरी कारों के मामलों में बॉलीवुड के टॉप-10 सेलेब्स में गिना जाता है। अभिनेता रणवीर सिंह के पास कई लक्जरी कारें हैं। आज हम आपको बता रहे हैं रणवीर सिंह के कार कलेक्शन के बारे में...

रणवीर सिंह के कार कलेक्शन की बात करें तो रणवीर स‍िंह के पास ब्‍लैक कलर की Toyota Land Cruiser Prado कार भी है। इसकी कीमत 93 लाख रुपए है। इसके अलावा 1 करोड़ रुपए कीमत की जगुआर एक्‍सजेएल कार के भी माल‍िक हैं।


रणवीर स‍िंह के पास जेम्स बॉन्ड की कार Aston Martin Rapide के भी मालिक हैं। इसकी कीमत 3.29 करोड़ रुपए है। वहीं, रणवीर के पास Mercedes-Benz GL-Class SUV कार है ज‍िसकी कीमत 2 से 3 करोड़ रुपए है। साथ ही उनके पास Mercedes Benz E-Class sedan भी है।

एक्टर रणवीर सिंह कई और महंगी चीजों का शौक रखते हैं। रणवीर सिंह को जूतों का खास शौक है। रणवीर के शूज कलेक्शन में एक हजार से ज्यादा जूते हैं। इन जूतों की कीमत 68 लाख रुपए से ज्यादा है। रणवीर शूज ब्रैंड एडिडास के भी ब्रांड एंबेसडर हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 83 का में नजर आने वाले हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी है। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव की भूमिका में हैं। पहले यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में दतस्क देने वाले होने वाली थी, लेकिन फिर रिलीज को टाल दिया गया। वहीं,  महेश बाबू अपनी फिल्म Sarkaru Vaari Paata की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा वह एक 'मेजर' नाम की फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो 26/11 के शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन पर आधारिक होगी। फिल्म में अदिवी शेष संदीप उन्नीकृष्णनन की भूमिका में दिखाई देंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।