लाइव टीवी

Ranveer Singh expensive things: इतनी महंगी लग्जरी चीजों के मालिक हैं रणवीर सिंह, लाखों में एक्टर का हर एक लुक

Updated May 07, 2021 | 07:47 IST

Ranveer Singh most Expensive looks and Clothing: अपनी एनर्जी से सबको उत्साहित करने वाले रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के ना ही सिर्फ जाने-माने एक्टर हैं बल्कि कई महंगी चीजों के मालिक भी हैं।

Loading ...
रणबीर सिंह के सबसे महंगे लुक
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के सक्सेसफुल एक्टर में से एक माने जाते हैं रणवीर सिंह, 30 मिलियन डॉलर है सालाना तनख्वाह।
  • कई महंगे और ब्रैंडेड कपड़ों के मालिक हैं रणवीर सिंह, लाखों में हैं उनकी कीमत।
  • रणवीर सिंह के पास करीब हजार से ज्यादा शूज हैं, जिनकी कीमत करीब 68 लाख रुपए।

मुंबई: बॉलीवुड में बिट्टू और रैंबो नाम से मशहूर रणवीर सिंह जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं अपनी एक्टिंग और एनर्जी से सबको हैरान कर देते हैं। अपनी पहली फिल्म से लेकर अपनी आखिरी फिल्म तक रणवीर सिंह जब भी कैमरे के सामने आए उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया। ना ही सिर्फ अपने स्टाइल, एक्टिंग और डांस से बल्कि रणवीर सिंह अपने लुक के वजह से भी मशहूर हैं और सुर्खियों में जगह बटोरते रहते हैं।

रणवीर सिंह के फैंस यह नहीं जानते हैं कि रणवीर सिंह कई महंगी चीजों के मालिक हैं। उनके सालाना इनकम की बात की जाए तो वह करीब 30 मिलियन डॉलर रुपए है। अब आप सोच ही सकते हैं कि रणवीर सिंह क्यों महंगे चीजों के मालिक कहे जाते हैं। 

चलिए जानते हैं रणवीर सिंह का लुक क्यों लाखों में कहा जाता है।

रणवीर के पास हजार से ज्यादा जूते:

अगर कभी आपको रणवीर सिंह के घर जाने का मौका मिले तो रणवीर सिंह के जूतों का कलेक्शन देखना सबसे इंटरेस्टिंग होगा क्योंकि कहा जाता है कि रणवीर सिंह के पास करीब हजार से ज्यादा जूते हैं जिनकी कीमत 68 लाख रुपए होगी।

वर्साचे प्रिंटेड सेपरेट के मालिक हैं रणवीर:

रणवीर सिंह के पास वर्षाची प्रिंटेड सेपरेट हैं जिनकी कीमत करीब 960 डोलर या 66,594 रुपए होगी। जब वह इन कपड़ों में सामने आए थे तब रणबीर ने हर तरफ तहलका मचा दिया था। 

लाखों में हैं रणवीर के हाई-एंड डिजाइनर वियर:

कई खबरों के अनुसार, यह कहा गया है कि रणवीर सिंह हाई-एंड डिजाइनर वियर के शौकीन हैं। रणवीर सिंह कई बार हाई-एंड डिजाइनर वियर में एयरपोर्ट के पास दिख जाते हैं। ‌रणवीर के पास गूची का जो पेयर है ‌उसकी कीमत 1.3 लाख रुपए है।

1.7 लाख का है रणवीर का यह पहनावा:

रणवीर का ऑल-बरबेरी पहनावा करीब 1.7 लाख रुपए का है। रणवीर इस पहनावे को अपने मोनोग्राम स्नीकर्स के साथ पहनते हैं जिसकी कीमत 33,177 रुपए है। 

रणवीर का यह जैकेट है बेहद कीमती:

रणवीर सिंह के पास द हाउस ऑफ बटिगा वनीटा ब्रैंड का टाइगर बप्पी जैकेट है जिसकी कीमत 2.14 लाख रुपए है। कहा जाता है कि रणवीर के सबसे महंगे जैकेट्स में यह शामिल है। ‌

रणवीर का लेटेस्ट आउटफिट है लाखों का:

हाल ही में रणवीर अपने लेटेस्ट इसेंट्रिक आउटफिट में दिखे थे जिसने सबको दीवाना बना दिया था। इस लुक में रणवीर सिंह बेहद क्लासी नजर आ रहे थे। सूत्रों के अनुसार, यह पता चला है कि इस सूट का कीमत 1.70 लाख है। इस सूट के रणवीर सिंह जो एसेसरी पहनते हैं उसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। 

रिवर्सिबल गुची जैकेट की कीमत है इतनी:

रणवीर के एयरपोर्ट लुक में गुच्ची ब्रांड का उनका रिवर्सिबल जैकेट बहुत पॉपुलर है। कहा जाता है कि उनका यह जैकेट 3,27,456 रुपए का है।

फिल्म फेयर अवार्ड में पहनते हैं इतने महंगे कपड़े:

फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान रणवीर सिंह माॅशीनो का रोमन एंब्रॉयडरी बोल ट्राउजर्स पहन के गए थे जिसकी अकेले की कीमत 67,000 रुपए है।

इतना महंगा है रणवीर का वर्साचे आउटफिट:

एक बार रणवीर सिंह वर्साचे के एक्सक्लूसिव आउटलेट में नजर आए थे। कहा जाता है कि सिर्फ शर्ट और जैकेट की कीमत 2,80,000 रुपए है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।