लाइव टीवी

22 की उम्र में Dhoni के लिए Ranveer Singh ने किया था ये काम, बताया पहली मुलाकात का किस्सा

Updated Aug 16, 2020 | 14:12 IST

Ranveer Singh, MS Dhoni Rare Photos: एमएस धोनी के साथ भी रणवीर सिंह काम कर चुके हैं। बात उस दौरान की है जब रणवीर ने बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं किया था...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रणवीर सिंह और एमएस धोनी।
मुख्य बातें
  • महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है।
  • फैन्स से लेकर मशहूर हस्तियां, राजनेता सहित कई लोग धोनी को सोशल मीडिया पर विदाई दे रहे हैं।
  • अब रणवीर सिंह ने भी धोनी के साथ कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं।

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। धोनी ने एक वीडियो में अपने करियर के विभिन्न बिंदुओं को वीडियो के माध्यम से फैन्स के सामने रखा है। फैन्स से लेकर मशहूर हस्तियां, राजनेता सहित कई लोग अपने-अपने अंदाज में धोनी को सोशल मीडिया पर विदाई दे रहे हैं। अब रणवीर सिंह ने भी धोनी के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इसी के साथ रणवीर ने धोनी को रिटायरमेंट के बाद विदाई दी है। रणवीर ने बताया है कि पहली फोटो उस समय की है जब वह सिर्फ 22 साल के थे और धोनी के साथ एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे।

रणवीर सिंह ने लिखा, 'एक तस्वीर यह छोटा सा रत्न मेरी बेशकीमती चीजों में से एक है। इसे 2007-08 में कर्जत(महाराष्ट्र) के एनडी स्टूडियो में लिया गया था। मैं लगभग 22 साल का था और एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहा था। मैंने इस जॉब को तब विशेष रूप से ऐड फिल्म के लिए लिया था क्योंकि इसमें एमएस धोनी थे। मैंने बहुत ज्यादा काम किया और पेमेंट भी नहीं मिला था, लेकिन मुझे परवाह नहीं थी मैं सिर्फ उनकी(धोनी) उपस्थिति में रहना चाहता था।'

रणवीर सिंह ने आगे पहली मुलाकात के बारे में लिखा, 'जब मैं आखिरकार उनसे मिला, तो मैं पूरी तरह से पागल हो गया था। वह बहुत विनम्र थे, डाउन-टू-अर्थ, दयालुता से भरा हुई उनकी पर्सनैलिटी थी। मेरा प्यार, सम्मान, श्रद्धा और भी मजबूत हो गई।' रणवीर सिंह द्वारा एमएस धोनी के साथ शेयर किए गए फोटोज भी इस बात का सबूत हैं कि वो उनके बहुत बड़े फैन रहे हैं। इस मुलाकात के बाद भी रणवीर सिंह को और मौके मिले जब वो फिर से धोनी से मिल सके। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 83 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। कपिल देव के किरदार में ढलने के लिए रणवीर सिंह ने काफी मेहनत की है। रणवीर ने 83 के लिए सात किलो तक वजन घटाया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रूप में नजर आएंगी। ये फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। इसके अलावा रणवीर जयेशभाई जोरदार में भी दिखेंगे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।