लाइव टीवी

कपिल देव की तरह रणवीर सिंह ने उठाई वर्ल्ड कप ट्रॉफी, जारी हुआ 83 फिल्म का नया लुक

Updated Mar 07, 2020 | 13:28 IST

रणवीर सिंह की फिल्म 83 से नया लुक जारी हो गया है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना लुक शेयर किया है। इसमें रणवीर सिंह कपिल देव की तरह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाते नजर आ रहे हैं।

Loading ...
Ranveer Singh
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह की फिल्म 83 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
  • रणवीर सिंह ने फिल्म से नया स्टिल जारी किया है।
  • रणवीर सिंह इसमें कपिल देव की तरह वर्ल्ड की ट्रॉफी उठा रहे हैं।

मुंबई. रणवीर सिंह की फिल्म 83 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से अब रणवीर सिंह का नया लुक सामने आया है। इसमें कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह 1983 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को उठाते हुए नजर आ रहे हैं। 

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इसमें रणवीर सिंह हू ब हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। ये फोटो प्रेजेंटेशन सेरेमनी की है। रणवीर सिंह कपिल देव के ही अंदाज में वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी उठाते नजर आ रहे हैं।   

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा-#ThisIs83. रणवीर की इस फोटो में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने भी कमेंट किया है। ब्रायन लारा ने लिखा- 'भाई इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं।' 

ऐसा था दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक 
83 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर्दे पर वापस लौट रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की वाइफ रूमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। फिल्म से दोनों का पहला लुक जारी हो गया है। 

दीपिका पादुकोण शॉर्ट हेयर में दिखाई दे रही हैं।दीपिका रणवीर का हाथ थामे नजर आ रही हैं। फोटो में वो ब्लैक फुल स्लीव्स का हाईनेक टॉप पहने हुए हैं और हंस रही हैं। दीपिका इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं।

ये होंगे एक्टर्स 
83 में संदीप पाटिल का रोल उनके बेटे चिराग पाटिल निभा रहे हैं। साउथ के एक्टर जीवा कृष्णमचारी श्रीकांत का किरदार निभा रहे हैं। जतिन सरना इस फिल्म में यशपाल का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। धैर्य कारवा रवि शास्त्री, अदिनाथ कोठारे दिलीप वेंगसरकर, ताहिर राज भसीन सुनील गावस्कर, निशांत दहिया रौजर बिन्नी बनेंगे।

 83 में साकिब सलीम मोहिंदर अमरनाथ, साहिल खट्टर- सैयद किरमानी  और एमि वर्क बलविंदर सिंह संधू का किरदार निभा रहे हैं।  वहीं, आर बद्री सुनील वाल्सन का रोल निभाने वाले हैं। नेशनल अवॉर्ड जीते चुके एक अभिनेता पंकज त्र‍िपाठी  पीआर मान सिंह का रोल निभाएंगे।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।