लाइव टीवी

Deepika के हाथ के बने खाने के दीवाने हुए Ranveer, फनी फोटो शेयर कर बोले- दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है

Updated Apr 08, 2020 | 21:13 IST |

Ranveer Singh & Deepika Padukone photo: हाल ही में रणवीर सिंह ने एक फनी फोटो शेयर की है। जिसमें वे और दीपिका पादुकोण मिकी और मिनी माउस बने दिख रहे हैं। साथ ही रणवीर ने दीपिका के खाने की तारीफ की।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ranveer Singh & Deepika Padukone funny photo
मुख्य बातें
  • रणवीर ने की दीपिका के खाने की तारीफ
  • रणवीर ने शेयर की एक फनी फोटो
  • तस्वीर में कपल मिकी और मिनी माउस के रूप में दिख रहा है

कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च आधी रात से लॉकडाउन कर दिया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसे सपोर्ट करते हुए घर में वक्त बिता रहे हैं। इन दिनों बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस लॉकडाउन को दोनों अपने तरीके से डील कर रहे हैं। इस दौरान दीपिका कुकिंग, वर्कआउट, स्किन केयर और रणवीर के साथ मस्ती करते हुए दिख रही हैं।

हाल ही में रणवीर ने एक नई फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों कार्टून कैरेक्टर मिकी माउस और मिनी माउस के रूप में दिख रहे हैं। रणवीर जहां हाथ में चम्मच लिए दिख रहे हैं, वहीं दीपिका नमक लिए खड़ी हैं। फोटो की खास बात ये है कि इसमें मिकी बने रणवीर का पेट निकला हुआ नजर आ रहा है।

इसके साथ रणवीर ने लिखा, 'दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।' तभी इसमें उनका पेट निकला दिख रहा है। रणवीर और दीपिका की ये फोटो बहुत फनी लग रही है। सोशल मीडिया यूजर्स को भी ये बहुत पसंद आ रही है।

दरअसल हाल ही में दीपिका ने रणवीर के लिए अपने हाथों से खाना बनाया था। जिसकी फोटोज रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की थीं। इस दौरान दीपिका ऐप्रन पहने नजर आ रही हैं। सिर्फ खाना ही नहीं, दीपिका ने रणवीर के लिए केक भी बनाया था।

इस दिनों दीपिका इंस्टाग्राम पर लॉकडाउन के दौरान अपनी प्रोडक्टिविटी के लगातार नए एपिसोड फैन्स के साथ शेयर कर उनका मनोरंजन कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने रणवीर की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे सोते हुए दिख रहे थे। दीपिका ने उनके माथे पर 'हसबैंड' का टैग लगा दिया था।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका और रणवीर फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इसमें रणवीर जहां पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया का रोल प्ले करेंगी। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। इसके अलावा दीपिका, शकुन बत्रा की अनाम फिल्म में भी काम करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।