लाइव टीवी

शादी से पहले Deepika को इंप्रेस करने में फूलों पर बहुत पैसे उड़ाते थे रणवीर, पिता के टोकने पर दिया था ये जवाब

Updated May 27, 2020 | 09:24 IST

When Ranveer Singh tried to impress Deepika with flowers: रणवीर सिंह ने बताया कि वे दीपिका पादुकोण को इंप्रेस करने के लिए फूल भेजते थे। इस पर एक बार उनके पिता ने उन्हें टोका तो उन्होंने ये जवाब दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
When Ranveer Singh tried to impress Deepika with flowers
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह ने शेयर किया दीपिका पादुकोण से शादी के पहले का किस्सा
  • दीपिका को इंप्रेस करने के लिए भेजते थे फूल
  • रणवीर के पिता ने इस बात पर उन्हें टोका था

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों ने लंबे वक्त तक डेटिंग के बाद साल 2018 में इटली में शादी रचाई थी। फिल्म रामलीला के वक्त से ही ये जोड़ी जबरदस्त हिट हो गई थी। सिर्फ फिल्म में ही नहीं, रीयल लाइफ में भी रणवीर, दीपिका को अपना दिल दे बैठे थे और उन्हें इंप्रेस करने के लिए उन्हें फूल भेजा करते थे।

रणवीर ने शादी से पहले भी दीपिका के लिए अपने प्यार को कभी नहीं छिपाया था। उन्हें पार्टीज में भी दीपिका के पीछे फूल ले जाते हुए देखा गया था। हाल ही में रणवीर से फूलों से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। दरअसल रणवीर फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम लाइव सेशन में ते। इस दौरान उन्होंने दीपिका को लेकर भी बात की।

दीपिका के लिए फूल भेजते थे रणवीर

इस दौरान रणवीर से दीपिका के लिए फूल खरीदने के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने बताया कि वे अपने रिलेशनशिप के शुरुआती 6 महीनों में ही समझ गए थे कि वे दीपिका से शादी करेंगे। उन्हें पता था कि दीपिका को लिलि (फूल) बहुत पसंद है। वे दीपिका को इंप्रेस करने के लिए हमेशा फूल भेजते रहते रहते थे। जब वे दीपिका के शूटिंग सेट पर जाते थे, तब भी फूल लेकर जाते थे। 

रणवीर के पिता ने किया था ये सवाल

ऐसे में उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी ने उनसे कहा कि क्या तुमको एहसास है कि तुम फूलों पर कितना पैसा खर्च कर रहे हैं? इस पर रणवीर ने जवाब दिया, 'लक्ष्मी के अवतार में छप्पर फाड़ के आएंगे।' वे दीपिका को लक्ष्मी का अवतार बता रहे थे। रणवीर ने ये भी बताया था कि उन्हें हमेशा लगता था कि दीपिका उनकी लीग से बाहर हैं।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो रणवीर फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इसमें वे कपिल देव के किरदार में दिखेंगी, वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रूप में नजर आएंगी। ये फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। इसके अलावा रणवीर जयेशभाई जोरदार में भी दिखेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।