लाइव टीवी

83 New Poster: सामने आया 83 का नया पोस्टर, पिता संदीप पाटिल के रोल में दिखे चिराग पाटिल

Updated Jan 15, 2020 | 13:54 IST

Movie 83 New Poster: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 जल्द ही रिलीज होने वाली है। रणवीर ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है जिसमें चिराग पाटिल अपने पिता संदीप पाटिल के रोल में दिख रहे हैं।

Loading ...
chirag patil in Movie 83
मुख्य बातें
  • फिल्म 83 में चिराग पाटिल अपने पिता संदीप पाटिल का रोल निभा रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक सामने आ गया है
  • रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर चिराग के लुक वाला नया पोस्टर जारी किया है
  • मालूम हो कि कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे, जिनका फर्स्ट लुक पहले सामने आ चुका है। फिल्म में रणवीर का ये लुक फैंस को काफी पसंद आया था। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से रणवीर फिल्म के दूसरे स्टार्स का लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

रणवीर ने आज फिल्म से चिराग पाटिल का लुक शेयर किया है जो फिल्म में अपने पिता संदीप पाटिल का रोल निभाते दिखेंगे। इस पोस्ट को चिराग ने भी शेयर किया और लिखा, 'लड़के के तौर पर मैंने उन्हें अपमा आदर्श माना और अब मैं उनकी तरह बनना चाहता हूं। मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि अपने सुपरहीरो का रोल ऑनस्क्रीन प्ले करूंगा। वो शख्स जो भारत को फाइनल्स तक लेकर गए। पेश कर रहे हैं मुंबई का तूफान।' इससे पहले रणवीर जतिन सरना, साकिब सलीम, जीवा और ताहिर राज भसीन का लुक शेयर कर चुके हैं। 

मालूम हो कि जतिन सरना इस फिल्म में यशपाल का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। धैर्य कारवा रवि शास्त्री, अदिनाथ कोठारे दिलीप वेंगसरकर, बोमन ईरानी फारूख इंजीनियर, निशांत दहिया रौजर बिन्नी, साकिब सलीम मोहिंदर अमरनाथ, साहिल खट्टर- सैयद किरमानी और एमि वर्क बलविंदर सिंह संधू का रोल निभाते नजर आएंगे।     

फिल्म की बात करें तो 83, साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी, जो कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। कबीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।