लाइव टीवी

Ranveer on Kapil Dev Birthday: रणवीर ने ऐसे सीखी कपिल देव से बैटिंग, क्रिकेट लेजेंड के बर्थडे पर सामने आई फोटो

Updated Jan 06, 2020 | 12:26 IST |

Ranveer Singh Birthday Wish for Kapil Dev: 6 जनवरी को कपिल देव का 61वां जन्मदिन है। इस मौके पर रणवीर सिंह ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। फिल्म 83 में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ranveer singh on Kapil Dev Birthday
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह ने कपिल देव को किया बर्थडे विश
  • फिल्म 83 के सेट की फोटोज शेयर की
  • फिल्म में रणवीर, कपिल देव के रूप में नजर आएंगे

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म से उनकी कई फोटोज सामने आ चुकी हैं, जिनमें उनका लुक कपिल से बेहद मिल रहा है। 6 जनवरी को कपिल देव अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रणवीर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी।

रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिनमें वे कपिल देव के साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में रणवीर क्रिकेट जर्सी में नजर आ रहे हैं और कपिल ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ है। दोनों किसी बात पर मुस्कुरा रहे हैं। इसके साथ रणवीर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, लेजेंड! हमें ये रास्ता दिखाने के लिए शुक्रिया। आपने हमें गौरवान्वित किया। अब हमारी बारी है।'

दूसरी फोटो में रणवीर और कपिल क्रिकेट पिच पर दिख रहे हैं और क्रिकेट लेजेंट उन्हें अपने मशहूर नटराज शॉट खेलते हुए दिखा रहे हैं। इस दौरान रणवीर उनके पैरों के मूवमेंट को ध्यान से देख रहे हैं। रणवीर ने पहले नटराज शॉट खेलते हुए अपनी भी फोटो शेयर की थी। वहीं एक अन्य फोटो में रणवीर और कपिल देव के साथ फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान भी नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म 83 साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। रणवीर जहां कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रूप में दिखेंगी। ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।