लाइव टीवी

दुर्भावना भरी रिपोर्ट्स पर फूटा Ranvir Shorey का गुस्सा, पूर्व गर्लफ्रेंड Pooja Bhatt को लेकर लगाया आरोप

Updated Aug 30, 2020 | 11:27 IST

रणवीर शौरी और पूजा भट्ट के अपमानजनक रिश्ते को लेकर लिखे एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने इसे दुर्भावनापूर्ण पीआर का हिस्सा बताया और अपनी बीती जिंदगी की कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया।

Loading ...
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट

मुंबई: रणवीर शौरी बॉलीवुड में अपनी लड़ाई के बारे में पहले से कहीं ज्यादा खुल कर बोल रहे हैं और अभिनेता ने हाल ही में अपनी पूर्व प्रेमिका पूजा भट्ट को लेकर किए एक ट्वीट में भी कुछ ऐसा ही किया। रणवीर ट्विटर पर इस बात का जिक्र किया कि उन्हें सालों तक कैसे निशाना बनाया गया। उनके और पूजा भट्ट के रिश्ते पर लिखे एक लेख पर प्रतिक्रिया करते हुए, रणवीर ने कहा कि इसका वास्तव में दुरुपयोग किया गया था। पूजा की शादी मनीष मखीजा से साल 2003 में हुई थी, इससे पहले वह रणवीर को डेट कर रही थीं।

स्टोरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, रणवीर ने ट्वीट किया, 'इस तरह के लेख निरंतर बदनाम और दुर्भावनापूर्ण पीआर अभियान का परिणाम हैं, इन फिल्म मोगल्स ने मुझे सालों से निशाना बनाया है! मीडिया में से कोई भी वास्तव में पुराने पुलिस और मीडिया रिकॉर्ड की जांच करने की जहमत नहीं उठाएगा! इनसे पता चलेगा कि यह मैं था जो दुर्व्यवहार का शिकार हुआ था!'

उन्होंने अन्य ट्वीट में लिखा, 'तस्वीरों में मौजूद यह लड़का घटना के बाद तक मेरा सबसे अच्छा दोस्त था, और फिर उसने शादी कर ली। सभी तरह के रिश्तों में हेरफेर किया जाता है और मनोवैज्ञानिक युद्ध का इस्तेमाल किया जाता है।' बता दें कि पूजा और मनीष ने साल 2014 में अलग होने की घोषणा की थी लेकिन दोनों कानूनी रूप से अलग नहीं हुए।

रणवीर ने पहले भी खुलासा किया था कि उन्हें परिवार की ओर से निशाना बनाया गया है। बीते समय में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने इस दौर के बारे में बात की थी।

उन्होंने कहा, '2002-2005 में जब यह बात हुई, तो मुझे कुछ समय के लिए देश छोड़ना पड़ा क्योंकि माहौल मेरे लिए इतना विषैला हो गया था। कुछ झूठ मेरे बारे में प्रेस में कहे गए थे और क्योंकि ये लोग शक्तिशाली थे, मुझे किसी को कुछ कहने का मौका नहीं मिल रहा था। यह एकतरफा मामला बन जाता है और उस समय भी, मैं विदेश गया था और वहां अभिनय की पढ़ाई की। उस समय का मैंने सकारात्मक रूप से उपयोग किया। मैंने नकारात्मकता से खुद को प्रभावित नहीं होने दिया।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।