लाइव टीवी

10 Bhojpuri Desh Bhakti films: भोजपुरी की इन देशभक्ति फिल्‍मों को देखकर आपको होगा गर्व का अहसास

Updated Jan 26, 2021 | 06:20 IST

हिंदी फिल्म की तरह भोजपुरी में भी अब आप 10 देश भक्ति फिल्म देखकर भारत माता की जयकार लगा सकते हैं। इस भोजपुरी फिल्म में बड़े-बड़े कलाकारों ने बहुत अच्छा काम किया है।

Loading ...
Maa Tujhe Salaam

हिंदी फिल्म की तरह भोजपुरी में भी देश भक्ति फिल्म देखने को मिल जाती हैं। भोजपुरी फिल्म के अभिनेता पवन सिंह इस तरह के भोजपुरी देश भक्ति फिल्म के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा खेसारी लाल, निरहुआ ने भी बहुत सारे देश भक्ति फिल्म बनाएं हैं। तो आइए जाने 10 ऐसी भोजपुरी फिल्म जिसे देख कर आप का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा और आप भारत माता की जयकार लगाने के लिए विवश हो जाएंगे।

1. सरहद में दिखा निरहुआ का यह अवतार

निरहुआ इस फिल्म के जरिए देश के हर युवा के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा करना चाहते हैं। इस फिल्म में दिनेश लाल ने जो एक्टिंग की है उसे वह खुद भी बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। उनका मानना है कि देश के लिए जवान क्या कुछ नहीं करते है। हर इंसान को अपने देश के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए।

2. कश्मीर हमारा है

इस फिल्म में पवन सिंह ने देश को जबरदस्त तोहफा दिया है। उन्होंने इस फिल्म में साफ-साफ कहा है कि कश्मीर को लेकर जो पाकिस्तान बार-बार साजिश करता है उसे हर हिंदुस्तानी कभी कामयाब नहीं होने देंगे। इसके साथ ही पवन सिंह ने फिल्म के जरिए यह ऐलान किया हैं कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा।

3.तिरंगा

इस फिल्म में मनोज तिवारी और निरहुआ ने जबरदस्त एक्टिंग की है। यह फिल्म देशभक्ति का एक अद्भुत नमूना है। इस फिल्म को देखकर आप गर्व से अपना सीना चौड़ा कर सकते हैं।



4. मां तुझे सलाम

इस फिल्म में पवन सिंह ने एक सच्चे भारतवासी का परिचय दिया है। इसे देखकर आपको ऐसा एहसास होगा कि देश और मातृभूमि से बढ़कर हमारे लिए कुछ भी नहीं है।


5. जय हिंद

इस फिल्म में पवन सिंह ने एक सच्चे हिंदुस्तानी का कर्तव्य निभाया है। यह फिल्म में उनके दिल के काफी करीब है। इस फिल्म के जरिए दर्शक में देश के प्रति प्रेम की भावना उत्पन्न होती है।

6. फौजी

रानी चटर्जी और शिवम तिवारी की यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी देशभक्ति भोजपुरी फिल्म में से एक रही है। इस फिल्म में एक फौजी की जिंदगी को बहुत करीब से दिखाया गया है। इसे देखकर हर हिंदुस्तानी भावुक हो जाएगे और गर्व से भारत माता की जयकार करेगें।

7. गदर

यह फिल्म सुपर स्टार पवन सिंह की शानदार फिल्मों में से एक है। इसमें देशभक्ति और प्यार के प्रति प्रेम को लेकर प्लाट भुना हुआ है। यह फिल्म आपके अंदर देश के प्रति जज्बा पैदा करता है। यह फिल्म को पवन सिंह के बेस्ट एक्शन फिल्म में भी गिना जाता है।

8. इंडिया vs पाकिस्तान

अरविंद अकेला कल्लू, निधि झा सहित कई बड़े स्टारकास्ट वाली यह फिल्म भी जबरदस्त देशभक्ति फिल्म है। इस फिल्म को भोजपुरी फिल्मों में विशेष स्थान इसलिए हासिल है, क्योंकि इसकी कहानी एक अलग तरह से दिखाई गई हैं, जो देशभक्ति फिल्मों में खास महत्व रखती है। प्रियंका पंडित भी इस फिल्म का हिस्सा रही है।



9. बॉर्डर

इस फिल्म में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल ने भारत और पाकिस्तान के संघर्षों को दिखाया हैं। इस फिल्म के जरिए यह दिखाया गया हैं कि अगर आपके अंदर देश के प्रति प्रेम की भावना है, तो आप अपने देश पर कभी आंच आने नहीं दे सकते।

1O.आतंकवादी

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि आतंकवादियों का मंसूबा किस तरह से एक सच्चा भारतीय सिपाही चकनाचूर कर देता हैं।
इस तरह की फिल्म आज हमारे देश के लिए बनानी बहुत ज्यादा जरूरी है। ताकि हर भारतवासी के अंदर अपने देश के प्रति प्रेम की भावना हो और वह अपने देश के लिए हर तरह का संघर्ष करने के लिए कभी भी तैयार रहे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।