लाइव टीवी

रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड से हुआ खुलासा- 'सुशांत की मौत के बाद सिर्फ श्रुति मोदी को किया था फोन'

Updated Aug 15, 2020 | 17:29 IST

Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को दो महीने बीत गए है। अब रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल से नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद रिया अपनी मैनेजर श्रुति मोदी के संपर्क में थीं।

Loading ...
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे हो गए हैं।
  • दो महीने बाद रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड से कई खुलासे हुए हैं।
  • सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती श्रुति मोदी से संपर्क में थीं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दो महीने बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई खुलासे हो रहे हैं। रिया के कॉल डेटा रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने सुशांत को आखिरी बार पांच जून को कॉल किया था। वहीं, सुशांत की मौत के बाद रिया श्रुति मोदी के संपर्क में थीं, जिनका नाम सुशांत के परिवार द्वारा दायर की गई एफआईआर में है।

Times Now के पास रिया की सीडीआर कॉपी है। इसके मुताबिक सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती उनके स्टाफ से कॉन्टैक्ट में नहीं थीं। वह केवल श्रुति मोदी से ही संपर्क में थीं। आपको बता दें कि सुशांत के सारे खर्चे रिया और श्रुति ही देखती थीं। 

सुशांत के दोस्त सुनील शुक्ला ने बताया कि उन्हें लगता था कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका अपमान किया जा रहा था। सुनील और सुशांत एक ही जिम में वर्कआउट किया करते थे। सुनील के मुताबिक एक अवॉर्ड शो के दौरान उनकी काफी बेइज्जती हुई थी। 

सात बार विदेश गईं थीं रिया चक्रवर्ती 
रिया चक्रवर्ती की ट्रैवल हिस्ट्री भी Times Now के पास है। इसके मुताबिक रिया चक्रवर्ती अगस्त 2019 से लेकर 2020 तक सात बार विदेश के दौरे पर गईं थीं।  रिया यूरोप में फ्रांस, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैड गईं थी। 

रिया इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत के बिना दुबई भी गईं। वहीं, भारत में वह गोवा भी घूमने गईं थीं। सुशांत की फैमिली और करीबियों ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती के आने के बाद उनके खर्चे काफी ज्यादा बढ़ गए थे। 

जिंदगी से निकालने की थी प्लानिंग 
सुशांत सिंह राजपूत की डायरी भी सामने आई है।  इसमें सुशांत ने अपने इस साल की प्लानिंग को लिखा था।  सुशांत रिया से छुटकारा पाना चाहते थे और वह भी जितनी जल्द हो सके। यही कारण है कि सुशांत ने अपनी पूरी प्लानिंग में रिया को कहीं शामिल नहीं किया था। 

सुशांत कई चीजों पर काम करना चाहते थे, जिसमें इनकम जेनरेट के साधन जुटाना, मनी मैनेजमेंट, लीगल पक्ष, प्लानिंग एवं रणनीति शामिल थी। सुशांत इन सबके लिए एक कोर टीम बनाना चाहते थे। इस कोर टीम के माध्यम से वह 2020 में ही हालीवुड में अपना कदम रखना चाहते।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।