लाइव टीवी

रिया कपूर ने रिवील किया सोनम कपूर के बेटे का निकनेम, वीडियो शेयर कर दिखाया कैसे हुआ घर में ग्रैंड वेलकम

sonam kapoor
Updated Aug 27, 2022 | 23:52 IST

Sonam Kapoor baby nickname revealed : सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आई हैं। सोनम और उनके बेटे का घर पर ग्रैंड वेलकम हुआ है। बेबी की मासी ने रिवील किया निकनेम।

Loading ...
sonam kapoorsonam kapoor
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
sonam kapoor
मुख्य बातें
  • अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सोनम कपूर पहुंचीं घर
  • सोनम की बहन रिया ने रिवील किया बेबी का निकनेम
  • रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था वीडियो

Sonam Kapoor baby nickname revealed : सोनम कपूर और आनंद अहूजा हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रस अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटी हैं। सोनम और आनंद के बेटे का घर में ग्रैड वेलकम हुआ। एक्ट्रेस ने 20 अगस्त को अपने बेटे को जन्म दिया था। ऐसे में हर कोई उनके बेटे की एक झलक देखने चाहता है और उनका क्यूट नाम जाना जाता है। सोनम के बेटे का निकनेम रिवील हो चुका है। सोनम कपूर की बहन रिया ने बेबी के निकनेम का खुलासा किया है। 

रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चे के वेलकम की फोटो शेयर की थी। रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी के वेलकम का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में घर को ब्लू और येलो ब्लून से सजाया गया है। घर की एक दीवार पर वेलकम होम लिखा हुआ था। दीवार को गुब्बारों से सजाते हुए बेबी कपूर अहूजा लिखा था। रिया ने नन्हे मेहमान का नाम रिवील करते हुए कहा कि सोनम के बेटे के घर का नाम सिंबा है। एक बैनर पर हमारे सिंबा का घर पर स्वागत है।

रिया कपूर ने शेयर किया था बेबी के वेलकम का वीडियो

rheakapoor.

ये भी पढ़ें - Anupamaa : एक ही साड़ी में दिखीं अनुपमा और किंजल, देखिए सोशल मीडिया पर कैसे उड़ रहा है मजाक
 

बेबी के घर आने की खुशी में अनिल कपूर और आनंद अहूजा ने मीडिया के लोगों को मिठाइयां बांटी थी। सोनम ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि समय के साथ आपकी प्राथमिकाताएं बदलती हैं और मुझे लगता है कि ये मेरा बच्चा हो जाएगा। सच तो ये है कि उन्होंने दुनिया में आना का फैसला नहीं लिया, इसलिए ये एक बहुत ही स्वार्थी निर्णय है। सोनम कपूर आखिरी बार एके वर्सेज एके में नजर आई थीं। वो क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड से ओटीटी पर डेब्यू करेंगी। एक्ट्रेस हाल ही में कॉफी विद किरण में अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।