लाइव टीवी

पायल घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी ऋचा चड्ढा, कहा- 'आजादी का नहीं उठाना चाहिए गलत फायदा'

Updated Sep 21, 2020 | 11:17 IST

एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए ऋचा चड्ढा का भी जिक्र किया था। अब ऋचा चड्ढा जल्द ही पायल घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने वाली हैं। ऋचा ने बयान जारी किया है।

Loading ...
Richa Chaddha, Payal Ghosh
मुख्य बातें
  • पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
  • पायल घोष ने आरोप में ऋचा चड्ढा का भी जिक्र किया था।
  • ऋचा चड्ढा ने कहा है कि वह पायल पर कानूनी कार्रवाई करेंगी।

मुंबई. एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पायल घोष में अपने आरोपों में ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल जैसी एक्ट्रेस का नाम लिया है। अब ऋचा चड्ढा ने अपने वकील के जरिए बयान जारी किया है। ऋचा ने पायल के खिलाफ लीगल एक्शन की बात की है। 

ऋचा चड्ढा के वकील ने लिखा- 'मेरी क्लाइंट ऋचा चड्ढा तीसरी पार्टी द्वारा अपना नाम बेवजह, झूठे तरीके से विवादों में घसीटने की निंदा करती हैं। मेरी क्लाइंट का मानना है कि महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए कई कानून है, जो वर्कप्लेस में उनके अधिकारों को सुरक्षित रखते हैं।'

ऋचा चड्ढा आगे कहती हैं- 'किसी भी महिला को इस स्वतंत्रता का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए और दूसरी महिला का शोषण नहीं करना चाहिए। मेरी क्लाइंट लीगल एक्शन लेंगी और अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगी।' 

पायल ने कही थी ये बात
पायल घोष ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था और जबरदस्ती की थी। अनुराग कश्यप ने मेरी सलवार-कमीज खोलने की कोशिश की थी। 

पायल घोष के मुताबिक- 'अनुराग कश्यप ने मुझसे कहा था कि ये एक नॉर्मल बात है क्योंकि दूसरी एक्ट्रेस जैसे हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, माही गिल, जिनके साथ उन्होंने काम किया था वह एक फोन में आ जाती हैं।' 

अनुराग कश्यप ने दी थी सफाई 
अनुराग कश्यप ने पायल घोष के आरोपों पर सफाई दी थी। अनुराग ने लिखा- 'क्या बात है , इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

अनुराग अपने अगले ट्वीट में लिखते हैं- 'मुझपे आरोप लगाते-लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं,अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है , वो भी कबूलता हूं। मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी कीमत पे बर्दाश्त करता हूं।'   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।