लाइव टीवी

Neetu Kapoor Photo: नातिन के साथ खुश नजर आईं ऋषि कपूर की पत्नी नीतू, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की फोटो

Neetu Kapoor with Riddhima and Samara
Updated May 23, 2020 | 16:33 IST

Neetu Kapoor Photo: रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसमें नीतू कपूर अपनी नातिन समारा साहनी के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में नीतू स्माइल करती हुई दिख रही हैं।

Loading ...
Neetu Kapoor with Riddhima and SamaraNeetu Kapoor with Riddhima and Samara
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Neetu Kapoor with Riddhima and Samara
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी ने शेयर की मां नीतू कपूर की फोटो
  • फोटो में नातिन समारा साहनी संग मुस्कुराती दिखीं नीतू
  • मालूम हो कि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। वो पिछले करीब दो साल से कैंसर से जूढ रहे थे। उनके अंतिम पलों में उनका परिवार साथ था लेकिन बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी इसमें शामिल नहीं हो सकी थीं। रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं और लॉकडाउन के चलते वो मुंबई नहीं जा पाई थीं और अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सकी थीं। 

नातिन संग शेयर की नीतू की तस्वीर

ऋषि कपूर के निधन के बाद रिद्धिमा ने गृह मंत्रालय से मुंबई जाने की इजाजत मांगी दी थी, जिसके बाद उन्हें पांच मूविंग पास जारी कर सफर करने की इजाजत दे दी गई थी। इसके बाद रिद्धिमा सड़क के रास्ते मुंबई अपनी मां और परिवार के पास पहुंचीं थीं। तब से रिद्धिमा सोशल मीडिया पर फैमिली की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां नीतू कपूर और बेटी समारा की एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों स्माइल करती हुई दिख रही हैं। 

पिता ऋषि कपूर संग भी शेयर की फोटो

इसके साथ ही रिद्धिमा ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें ऋषि कपूर, नीतू, रिद्धिमा और समारा नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सभी बहुत खुश और हंसते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट कर रिद्धिमा ने हार्ट बनाया।  मालूम हो कि कि वो पिता के निधन के बाद से लगातार थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

बता दें कि ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हुआ था जिसके बाद वो अपनी पत्नी नीतू संग इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। यहां करीब एक साल तक उनका इलाज चला और कैंसर फ्री होकर सितंबर 2019 को वो देश लौट आए। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान दो बार उनकी तबीयत बिगड़ और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा लेकिन वो ठीक होकर घर आ गए। अब ऋषि को एक बार फिर से कैंसर हो गया था जिसके चलते 29 अप्रैल को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।