लाइव टीवी

रिद्धिमा को फिर आई पापा Rishi Kapoor की याद, शेयर की कपूर खानदान की क्लासिक फोटो

Updated May 17, 2020 | 14:50 IST

Rishi Kapoor major throwback Photo with family: रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही में अपने पिता ऋषि कपूर की परिवार के साथ एक क्लासिक फोटो शेयर की।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Riddhima Kapoor Sahni shares Rishi Kapoor classic throwback photo
मुख्य बातें
  • रिद्धिमा कपूर अपने पापा ऋषि कपूर को मिस कर रही हैं
  • उन्होंने कपूर खानदान की एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की
  • इस फोटो में राज कपूर और कृष्णा कपूर भी दिख रहे हैं

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया। वे अपने पीछे पूरी विरासत छोड़ गए। ऋषि कपूर का ऐसे अचानक दुनिया को अलविदा कह जाने से सब शॉक्ड रह गए। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनके बेहद करीब थीं। वे इन दिनों सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने पिता को याद करती रहती हैं।

हाल ही में रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक मेजर थ्रोबैक फोटो शेयर की है। ये एक ब्लैक एंड वाइट फोटो है, जिसमें पूरा कपूर खानदान नजर आ रहा है। इस फोटो में बीच में राज कपूर और कृष्णा कपूर दिख रहे हैं। वहीं साइड में ऋषि कपूर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर पीछे की तरफ उनके गले में हाथ डाले बैठी हैं। 

तस्वीर में रणधीर कपूर और शशि कपूर भी दिख रहे हैं। इसके साथ रिद्धिमा ने लिखा, 'क्लासिक' और एक दिल का इमोजी बनाया। इससे पहले रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की तेरहवीं की फोटोज शेयर की थीं। एक फोटो में वे और रणबीर कपूर हाथ जोड़े बैठे थे, वहीं दूसरी तस्वीर में रिद्धिमा, ऋषि कपूर की तस्वीर के पास खड़ी थीं।

आपको बता दें कि ऋषि को साल 2018 में कैंसर हुआ था, जिसका न्यूयॉर्क में लंबे वक्त तक इलाज चला। वे पिछले साल ही भारत लौटे थे, लेकिन 29 अप्रैल को देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। 30 अप्रैल को सुबह 8.45 को उनका निधन हो गया। रिद्धिमा उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं, क्योंकि वे लॉकडाउन के चलते दिल्ली से तब तक मुंबई नहीं पहुंच पाई। हालांकि फिलहाल वे मुंबई में ही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।