लाइव टीवी

Rishi Kapoor Photo: बेटी रिद्धिमा की शादी में ऐसे तैयार हुए थे ऋषि कपूर, 14 साल पुरानी फोटो हो रही वायरल

Updated May 05, 2020 | 14:36 IST

Rishi Kapoor Photo: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इन फोटोज में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Riddhima Kapoor wedding Picture viral
मुख्य बातें
  • रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
  • फोटो में बेटी के फेरों में बैठे नजर आए ऋषि कपूर
  • रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर की फोटोज आईं सामने

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फोटो में रिद्धिमा के साथ उनके पति भारत साहनी और भाई रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। फोटो में रिद्धिमा ने रणबीर का हाथ पकड़ा हुआ है और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।

रणबीर इस फोटो को लेकर चर्चा में हैं। 14 साल पुरानी इस फोटो में वो शेरवानी और साथ में गोल्डन पगड़ी पहनी है, इस लुक में वो काफी अच्छे लग रहे हैं। कुछ फोटोज में वो बहन के फेरों के समय भी कुछ रस्में निभाते हुए दिख रहे हैं। इन फोटोज में रिद्धिमा के पिता और एक्टर ऋषि कपूर भी हैं जो कि गोल्डन शेरवानी और पगड़ी पहने हुए हैं और टीका लगाया हुआ है। फोटो में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।

साल 2006 में हुई थी रिद्धिमा की शादी 

मालूम हो कि रिद्धिमा कपूर ऋषि और नीतू की बड़ी संतान हैं। वो रणबीर से 2 साल बड़ी हैं और साल 2006 में उनकी शादी बिजनेसमैन भारत साहनी से हुई थी। दोनों की एक बेटी समारा साहनी है, जिसका जन्म साल 2011 में हुआ था। रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं। 

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं हो पाई थीं शामिल

बता दें कि हाल ही में कैंसर के चलते ऋषि कपूर का निधन हो गया था और लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा ना अपने पिता के अंतिम समय में उनके साथ रह पाईं थीं ना ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो पाईं थीं। इसके बाद वो एचआरडी मंत्रालय से इजाजत लेकर सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंचीं थीं। उनके पहुंचने के बाद ऋषि कपूर की प्रेयर मीट रखी गई जिसमें वो शामिल थीं।  

मालूम हो कि ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हो गया था जिसके बाद इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क चले गए थे। यहां करीब एक साल तक उनका इलाज चला और वो सिंतबर 2019 में देश वापस लौट आए और उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन अब उन्हें फिर कैंसर हो गया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और 29 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां 30 अप्रैल की सुबह उनका निधन हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।