लाइव टीवी

1400 किमी सफर तय कर घर पहुंचीं रिद्धिमा कपूर, वीडियो कॉल के जरिए देखा था पिता ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार

Updated May 02, 2020 | 23:55 IST

Rishi Kapoor Demise: ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी मुंबई पहुंच गई हैं। रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सफर का वीडियो पोस्ट किया था।

Loading ...
Ridhima Kapoor Sahani
मुख्य बातें
  • रिद्धिमा कपूर अपनी फैमिली के पास मुंबई पहुंच गई हैं।  
  • रिद्धिमा कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सफर का वीडियो पोस्ट किया था।
  • लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा सहानी सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंचीं।

मुंबई. ऋषि कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। हालांकि, उनके आखिरी वक्त और अंतिम संस्कार में बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी शामिल नहीं हो सकी। अब रिद्धिमा कपूर अपनी फैमिली के पास मुंबई पहुंच गई हैं।  

रिद्धिमा कपूर अपनी फैमिली के साथ मुंबई में स्पॉट हुई हैं। रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी समारा भी मुंबई आई हैं। आपको बता दें कि लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा सहानी सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंचीं। इसके लिए उन्हें गृह मंत्रालय ने परमिशन दी थी। 

रिद्धिमा ने पिता के निधन पर सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की। उन्होंने लिखा, 'पापा मैं आपसे प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी - मेरे मजबूत वॉरियर की आत्मा को शांति मिले। मैं हर रोज आपको याद करूंगी, काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां होती। जब तक हम फिर से मिलेंगे आई लव यू पापा- आपकी Mushk forever'  

लिखा था-'आ रही हूं मां'
रिद्धिमा कपूर ने इससे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी में अपने सफर का वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने इसके साथ लिखा था-  'घर आ रही हूं मां.. मुंबई के रास्ते में हूं।' आपको बता दें कि रिद्धिमा ने लगभग 1,415 किलोमीटर का सफर तय किया है। 

रिद्धिमा ने इसके अलावा अपनी इंस्टा स्टोरी में पिता के साथ कई फोटो शेयर की है।  रिद्धिमा ने एक फोटो शेयर कर लिखा, 'लौट आओ ना पापा'। उन्होंने पिता के साथ अपने बचपन की फोटो भी शेयर की है। 


वीडियो कॉल से देखा अंतिम संस्कार
रिद्धिमा कपूर ने वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। नीतू कपूर ने आलिया भट्ट से रिद्धिमा को फेस टाइम पर लेने के लिए कहा था। ताकि वो अपने पिता के अंतिम पलों को देख सके। 

कपूर फैमिली के एक करीबी ने बताया है पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिद्धिमा कपूर साहनी जल्द से जल्द पहुंचना चाहती थीं। इसलिए वो दिल्ली से मुंबई पहुंचने के सफर पर निकल चुकी थीं। हालांकि वक्त की कमी के कारण ऋषि कपूर का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार होना था। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।