लाइव टीवी

Rishi Kapoor Death: दो द‍िन में बॉलीवुड को दूसरा झटका, चला गया अभ‍िनय का अमर 'अकबर'

Updated Apr 30, 2020 | 10:06 IST |

Rishi Kapoor Death news: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन हो गया है। इरफान खान के बाद बॉलीवुड को ये दूसरा बड़ा झटका है। वह भी कैंसर से लड़ रह थे।

Loading ...
Rishi Kapoor passes away
मुख्य बातें
  • दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की मौत
  • कल देर रात ऋषि कपूर की बिगड़ी थी हालत
  • ऋषि का कैंसर वापस आ गया था

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। इरफान खान के बाद बॉलीवुड को ये दूसरा बड़ा झटका है। कल देर रात ऋषि को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे पिछले साल ही कैंसर के लंबे इलाज के बाद न्यूयॉर्क से भारत लौटे थे। लेकिन उनका कैंसर वापस आ गया था।

ऋषि का परिवार कल रात से बेहद तनाव में था। अस्पताल में सिर्फ नीतू कपूर और रणबीर कपूर को जाने की इजाजत दी गई थी। अमिताभ बच्चन ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'वे चले गए। ऋषि कपूर चले गए। उनका अभी निधन हो गया। मैं खत्म हो गया हूं।'

कल के भयावह दिन के बाद आज यानी 30 अप्रैल की सुबह भी बॉलीवुड की लिए काला साया बनकर उबरी। 29 अप्रैल को इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर से सब शॉक्ड थे। हर कोई इस हादसे से उबरने की कोशिश कर ही रहा था कि तभी बॉलीवुड के लिए दूसरी बुरी खबर आ गई। कल रात से ऋषि की तबीयत खराब होने पर कपूर परिवार में चिंता बढ़ गई थी। ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद से ही हर कोई परेशान था।

आपको बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था और उन्होंने न्यूयॉर्क में इसका लंबा इलाज करवाया था। वे ठीक होकर पिछले साल ही लौटे थे, लेकिन कल रात उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने जूम टीवी के साथ बातचीत में बताया था कि ऋषि का कैंसर वापस आ गया है। एक परिवार के रूप में हम बहुत तनाव में हैं।

एक नजर में जीवन
ऋषि कपूर का जन्‍म 4 स‍ितंबर 1952 में हुआ था। वह राज कपूर के बेटे और पृथ्‍वीराज कपूर के पोते थे। बॉलीवुड में कदम रखकर उन्‍होंने परिवार की व‍िरासत को आगे बढ़ाया था। ऋषि कपूर को उनके प‍िता ने बॉबी फ‍िल्‍म से लॉन्‍च क‍िया था जो आज भी लव स्‍टोरीज में अपनी एक खास जगह रखती है। 22 जनवरी 1980 में उन्‍होंने अपनी कोस्‍टार नीतू स‍िंह से शादी की। उनके दो बच्‍चे - रणबीर कपूर, बॉलीवुड स्‍टार और बेटी र‍िद‍िमा है। ऋषि कपूर सोशल मीड‍िया पर भी खासे एक्‍ट‍िव थे। इमरान हाशमी के साथ द बॉडी में वह आख‍िरी बार पर्दे पर नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।