लाइव टीवी

ऋषि कपूर-डिम्पल कपाड़िया से शाहरुख खान-कैटरीना कैफ तक, बॉलीवुड के ये स्टार कर चुके हैं लिपलॉक किस सीन

Updated Jan 12, 2021 | 18:54 IST

Bollywood Stars Famous lip lock scenes: बॉलीवुड के कई बड़े स्टार फिल्मों में लिपलॉक किस सीन कर चुके हैं। ऐसे कलाकारों की फेहरिस्त में ऋषि कपूर-डिम्पल कपाड़िया से लेकर शाहरुख खान-कैटरीना कैफ तक का नाम है।

Loading ...
ऋषि कपूर-डिम्पल कपाड़िया और शाहरुख खान-कैटरीना कैफ।

बॉलीवुड फिल्मों में 90 के दशक से पहले कम ही किसी सीन देखने को मिलते थे। लेकिन वक्त के साथ एक्टर और एक्ट्रेस के बीच पर्दे पर किस सीन में बढ़ोतरी होती गई। अब शायह ही कोई ऐसी फिल्म होती है, जिनमें किसिंग सीन न हो। हालांकि, कई स्टार अभी भी फिल्म में किस करने से गुरेज करते हैं। आज हम बॉलीवुड के उन किस सीन के बारे में बताएंगे, जिनकी आज भी काफी चर्चा होती है। इस लिस्ट में कई बड़े कलाकारों का नाम शामिल है। आइए जानते हैं ऐसे 7 बड़े स्टार्स के बारे में, जिन्होंने पर्दे पर लिप लॉक किस किया।

ऋषि कपूर-डिम्पल कपाड़िया

ऋषि कपूर और डिम्पल कपाड़िया बतौर मुख्य कलकारा पहली बार फिल्म 'बॉबी' में काम किया था। इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में ऋषि और डिम्पल एख लिपलॉक किस किया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं। यह फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी। 
 

माधुरी दीक्षित-विनोद खन्ना

फिल्म 'दयावान' में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना का लिपलॉक आज भी चर्चा में बना हुआ है। यह लिपलॉक सीन फिल्म के गाने 'आज फिर तुमपे प्यार आया है' का है। 'दयावान' साल 1988 में रिलीज हुई थी। 

आमिर खान-करिश्मा कपूर

साल 1996 में रिलीज हुई 'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर का लिपलॉक शायह ही कोई भूला हो। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और दोनों के लिपलॉक पर भी जमकर चर्चा हुई। 

ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय 

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री को 'धूम 2' में काफी पसंद किया गया था। दोनों ने फिल्म में एक लिपलॉक किया था। ऐश्वर्या का यह पहली बार पर्दे पर लिपलॉक किस था। साल 2006 में रिलीज हुई 'धूम 2' ने जबरदस्त कमाई की थी।  

शाहिद कपूर-करीना कपूर' 

साल 2007 में आई शाहिद कपूर और करीना कपूर की 'जब वी मेट' फिल्म हिट रही थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'जब वी मेट' में दोनों करीब 2 मिनट का ‌लिपलॉक सीन दिया था।

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब रील नहीं बल्कि रियल कपल हैं। दोनों ने साल 2013 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में कई इंटिमेट सीन दिए थे। दोनों के लिपलॉक किसिंग सीन की आज भी काफी चर्चा होती है। 

शाहरुख खान-कैटरीना कैफ

यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान ने कैटरीना कैफ के साथ एक लिपलॉक किस दिया था। शाहरुख का यह पहला ऑनस्क्रीन लिपलॉक था। 'जब तक है जान' साल 2012 में रिलीज हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।