लाइव टीवी

Rishi Kapoor Family: सुपरस्टार के पापा और तैमूर के नाना थे ऋषि कपूर, पीछे छोड़ गए कपूर खानदान की विरासत

Updated Apr 30, 2020 | 11:05 IST |

Rishi Kapoor Family Tree: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का आज सुबह निधन हो गया। ऋषि फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपूर खानदान से थे, जो कई पीढ़ियों से बॉलीवुड में हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Rishi Kapoor Family
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में हुआ निधन
  • बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान से थे ऋषि कपूर
  • पीछे छोड़ गए अपनी विरासत

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया का अलविदा कह गए। उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। कल देर रात उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उनके साथ नीतू कपूर और रणबीर कपूर थे। आज सुबह खबर आई कि ऋषि का निधन हो गया है। ऋषि के नाम के साथ-साथ उनका सरनेम भी बॉलीवुड में ऊंचा दर्जा रखता है। उनका खानदान कई पीढ़ियों से बॉलीवुड पर राज कर रहा है। आइए जानते हैं ऋषि के परिवार के बारे में...

पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे थे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर का जन्म मुंबई (उस वक्त बॉम्बे) के चेंबुर में 4 सिंतबर 1952 में पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका नाम ऋषि राज कपूर रखा गया था। ऋषि के दादा पृथ्वीराज कपूर थे। पृथ्वीराज कपूर भारतीय थिएटर और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अग्रणी थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के साइलेंट ऐरा में एक्टर के तौर पर अपने करियर शुरूआत की थी। ऋषि कपूर के दादा के बाद उनके पिता राज कपूर ने इंडस्ट्री की कमान संभाली। वे एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर थे। राज कूपर ने कृष्णा राज कपूर (मल्होत्रा) से शादी रचाई।

चाचा और मामा भी थे फेमस एक्टर्स
ऋषि कपूर के पिता ही नहीं, बल्कि उनके चाचा शशि कपूर और शम्मी कपूर भी फेमस एक्टर्स हैं। जिन्होंने अपने वक्त में जबरदस्त नाम कमाया। प्रेम नाथ और राजेंद्र नाथ, ऋषि कपूर के माम थे। उनका पूरा परिवार ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था। 

रणधीर कपूर और राजीव कपूर है ऋषि कपूर के भाई
ऋषि कपूर राज कपूर के दूसरे बेटे थे। वहीं रणधीर कपूर और राजीव कपूर उनके भाई थे। ऋषि कपूर ने तीनों भाईयों में सबसे ज्यादा नाम कमाया और फिल्म इंडस्ट्री में सफलता का परचम लहराया। उनकी गिनती चॉकलेटी हीरो में की जाती थी। ऋषि की दो बहने ऋतु नंदा और रीम जैन हैं। ऋतु नंदा की कुछ वक्त पहले ही मौत हुई थी।

नीतू कपूर से रचाई शादी
ऋषि कपूर ने 22 जनवरी 1980 को एक्ट्रेस नीतू कपूर (सिंह) से शादी रचाई थी। दोनों ने एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया था। उनके दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी है। रिद्धिमा का जहां अपना जूलरी ब्रान्ड है, वहीं रणबीर कपूर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं।

करीना और करिश्मा कपूर के चाचा
सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं, ऋषि कपूर की दोनों भतीजियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस हैं। करिश्मा जहां अपने वक्त की टॉप एक्ट्रेस थीं, वहीं करीना अब उनकी विरासत आगे बढ़ा रही हैं।

तैमूर के नाना
करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हैं। करीना, ऋषि कपूर की भतीजी हैं, इस हिसाब से देखा जाए तो तैमूर उनके नाती हुए। ऋषि कपूर के परिवार ने फिल्म इंडस्ट्री को नए आयाम दिए और हर पीढ़ी ने बॉलीवुड में अपना योगदान दिया। निधन के बाद ऋषि कपूर अपने खानदान की विरासत पीछे छोड़ गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।