लाइव टीवी

अस्पताल से सीधे श्मशान घाट जाएगा Rishi Kapoor का पार्थिव शरीर, मुंबई पुलिस ने की दरख्वास्त

Updated Apr 30, 2020 | 16:44 IST |

ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा। लॉकडाउन के चलते मुंबई पुलिस ने ये रिक्वेस्ट की है कि उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से सीधा श्मशान घाट ले जाया जाए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Rishi Kapoor Funeral
मुख्य बातें
  • चंदनवाड़ी में होगा ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार
  • अस्पताल से घर नहीं ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
  • मुंबई पुलिस ने की सीधे श्मशान घाट ले जाने की दरख्वास्त

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 8:45 को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। लॉकडाउन के दौरान ऋषि कपूर की मौत होने की वजह से उनके अंतिम संस्कार को बहुत सिंपल रखा जएगा, जिसमें ज्यादा लोग शामिल नहीं होगे। ऋषि का अंतिम संस्कार मरीन लाइन्स के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा।

इस बीच मुंबई पुलिस ने कपूर परिवार से रिक्वेस्ट की है कि अंतिम संस्कार के लिए ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर न ले जाकर, सीधे श्मशान घाट ले जाया जाए। लॉकडाउन के चलते ये फैसला लिया गया है। ऋषि कपूर के परिवार ने उनके अंतिम संस्कार को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया और फैंस से भीड़ इकट्ठा न करने की विनती की गई।

इस बयान में कहा गया कि फिलहाल सावर्जनिक रूप से इकट्ठा होने पर कई तरह के प्रतिबंध हैं। हम उनके सभी फैंस, शुभचिंतकों और परिवार के दोस्तों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे कानून का सम्मान करें।

परिवार की ओर से जारी बयान में ये भी बताया गया कि दो साल की लड़ाई के बाद हमारे प्यारे ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के कारण आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन कर रहे थे। परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में उनके जीवन के केंद्र में बनी रहीं।  वह अपने फैंस के प्यार के लिए आभारी थे। उनके निधन में वे सभी समझेंगे कि वह एक मुस्कान के साथ याद किया जाना पसंद करेंगे, आंसुओं के साथ नहीं।

आपको बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हो गया था। उनका लंबे समय तक न्यूयॉर्क में इलाज चला। इस मुश्किल दौर में नीतू कपूर हर वक्त उनके साथ खड़ी रही। पिछले साल ऋषि कपूर ठीक होकर भारत लौटे थे। न्यूयॉर्क से आने के बाद भी ऋषि कपूर की तबीयत दो बार बिगड़ चुकी है। दिल्ली में शूटिंग के समय प्रदूषण के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद एक बार मुंबई में भी उनकी तबीयत खराब हुई थी और अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।