लाइव टीवी

Rishi Kapoor Health: ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

Updated Apr 30, 2020 | 06:10 IST

Rishi Kapoor Health: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मालूम हो कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था।

Loading ...
Rishi Kapoor Hospitalised
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी
  • ऋषि कपूर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया
  • साल 2018 में ऋषि कपूर को हुआ था कैंसर

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने इस खबर की पुष्टि की। 

रणधीर कपूर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी नीतू उनके साथ हैं। हालांकि उन्होंने इस खबर का खंडन किया कि ऋषि कपूर वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने के बाद अस्पताल में एडमिट करवाया गया लेकिन अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि किस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है।

मालूम हो कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे जहां करीब एक साल तक उनका इलाज चला। इसके बाद वो कैंसर का इलाज करवाकर पिछले साल सितंबर में देश लौटे। अपने इलाज के दौरान लंदन में रहते हुए ऋषि अपने घर को बहुत याद करते थे। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ लंदन में ही थीं।

जब भावुक होकर लिखी थी ये बात

लंदन में रहते हुए ऋषि ने एक ट्वीट किया था जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'न्यूयॉर्क में मुझे आठ महीने हो गए हैं। क्या मैं कभी घर जा पाऊंगा?' लंदन में ऋषि से मिलने कई सेलेब्स पहुंचे थे जिनमें दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, अनुपम खेर करण जौहर, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनिल अंबानी और विक्की कौशल शामिल हैं।

बता दें कि बीते दिनों भी ऋषि कपूर की तबीयत दो बार बिगड़ चुकी है। दिल्ली में शूटिंग करते समय प्रदूषण के चलते उन्हें तबीयत खराब हुई थी और दिल्ली के अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाना पड़ा था। इसके बाद मुंबई में उनकी तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।