लाइव टीवी

Rishi Kapoor Hospitalised: ऋषि कपूर अचानक अस्पताल में भर्ती, नीतू कपूर संग रणबीर कपूर-आलिया भट्ट भी पहुंचे!

Updated Feb 02, 2020 | 15:23 IST

Rishi Kapoor hospitalised in New Delhi: ऋषि कपूर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। नीतू कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उनके साथ हैं इसीलिए कल रात हुई अरमान जैन की मेहंदी में इनमें से कोई नहीं दिखा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ऋषि कपूर और नीतू कपूर।
मुख्य बातें
  • बताया जा रहा है कि ऋषि दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
  • ऋषि की पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर और आलिया भट्ट इस समय उनके साथ हैं।
  • ऋषि के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के पीछे के कारण की जानकारी सामने नहीं आई है।

ऋषि कपूर हाल ही में अमेरिका से कैंसर की जंग लड़कर वापस लौटे हैं। अब बताया जा रहा है कि ऋषि दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय उनके साथ राजधानी में हैं। हालांकि ऋषि कपूर के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के पीछे के कारण की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यही कारण है कि कल रात आयोजित की गई अरमान जैन की मेहंदी पार्टी में ऋषि, नीतू कपूर और ना ही रणबीर को देखा गया।
पिंकविला की एक रिपोर्ट में ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की गई है। इस रिपोर्ट में लिखा है कि ऋषि कपूर, जो कि दीपिका पादुकोण के साथ नई फिल्म द इंटर्न को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे फिलहाल राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें एडमिट कराने का कारण अभी अज्ञात है। जबकि सभी उनके स्वास्थ्य पर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर भी इसीलिए नई दिल्ली आ गए हैं। साथ ही रणबीर की प्रेमिका आलिया भट्ट भी उनके साथ हैं। 


इसी रिपोर्ट में लिखा गया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अरमान जैन के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्मेंस करने वाले थे। हालांकि फैमिली इमरजेंसी के कारण दोनों को इसे छोड़ना पड़ा। वैसे रणबीर और आलिया ने अभी दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। दोनों की ये फिल्म 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।