लाइव टीवी

Throwback: इस फिल्म के ना चलने पर डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर, कराना पड़ा था हॉस्पिटल में भर्ती

Updated Jul 02, 2020 | 08:02 IST

Rishi Kapoor Was in Depression After Karz Release: सुभाष घई ने ऋषि कपूर को फिल्म रिलीज के बाद 2 दिन बात करने के लिए फोन लगाया था। तीसरे दिन पता चला कि ऋषि अस्पताल में एडमिट हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ऋषि कपूर।
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन रह गई हैं तो सिर्फ उनकी यादें..।
  • फिल्म कर्ज ऋषि कपूर की यादगार फिल्मों में से एक है।
  • फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने कर्ज से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था।

ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज उनकी यादगार फिल्मों में से एक है। अब ऋषि हमारे बीच नहीं रहे हैं लेकिन रह गई हैं तो सिर्फ उनकी यादें..। कर्ज जब रिलीज हुई तो दर्शकों को ये पसंद नहीं आई थी, हालांकि समय के साथ इसे कल्ट का दर्जा दिया गया। फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने कर्ज से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था जिनमें उन्होंने बताया था कि कैसे ऋषि कपूर इसकी रिलीज के बाद डिप्रेशन में चले गए थे। 

सुभाष घई ने कर्ज से जुड़ा किस्सा याद कर बताया थाा कि इस फिल्म को सिर्फ 20 परसेंट कलेक्शन के साथ ओपनिंग मिली थी। इतना ही डिस्ट्रिब्यूटर्स ने कहा था कि दर्शक इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। इसके बाद सुभाष घई ने ऋषि कपूर से शुक्रवार-शनिवार बात करने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। बाद में रविवार को पता चला ऋषि कपूर अस्पताल में एडमिट हैं। डिप्रेशन की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 


ऋषि कपूर ने दोस्तों को दिखाए थे कर्ज के प्रिव्यू शो
फिल्म कर्ज के लिए ऋषि कपूर ने काफी मेहनत की थी। शूटिंग के दौरान हर एक  सीन पर वो खूब वर्क कर रहे और इस फिल्म पर ऋषि को काफी गर्व था। इतना ही नहीं ऋषि कपूर ने कर्ज रिलीज से पहले अपने दोस्तों को इस फिल्म के प्रिव्यू शोज भी दिखाए थे। इसी वजह से जब फिल्म के अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला तो ऋषि कपूर को इसका गहरा सदमा पहुंचा था।


राज कपूर ने ऋषि को समझाया
ऋषि कपूर को फिल्म ना चलने का बहुत दुख हुआ था। ऐसे में सुभाष घई को उन्हें समझाने के लिए पिता राज कपूर की मदद लेनी पड़ी थी। तब राज कपूर और सुषाभ घई ने साथ मिलकर समझाया था कि भले ही कॉमर्शली नहीं चली लेकिन फिल्म अच्छी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।