लाइव टीवी

Rishi Kapoor: रिद्धिमा के घर आते ही रखी गई ऋषि कपूर की प्रेयर मीट, अभी भी सदमे में हैं नीतू कपूर-रणबीर कपूर

Updated May 03, 2020 | 14:30 IST

Rishi Kapoor Prayer Meet 3 May 2020 At Mumbai House: ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। निधन के 3 दिन बाद पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने अपने घर पर प्रेयर मीट का आयोजन किया....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
ऋषि कपूर की प्रेयर मीट।
मुख्य बातें
  • दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था।
  • 3 दिन बाद पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने ऋषि की प्रेयर मीट का आयोजन किया।
  • ऋषि कपूर की प्रेयर मीट उनके मुंबई वाले घर में रखी गई।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। निधन के 3 दिन बाद पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर ने अपने घर पर प्रेयर मीट का आयोजन किया। ऋषि कपूर की प्रेयर मीट की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पति ऋषि की तस्वीर के पास सफेद सलवार सूट में बैठीं नीतू कपूर बहुत ही हताश और दुखी लगीं। वहीं रणबीर कपूर को भी तस्वीर में देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि अब तक वो पिता की मौत के सदमे से बाहर नहीं आ सके हैं। 
ऋषि कपूर को 30 अप्रैल की ही शाम पंचतत्व में विलीन किया गया था। उनके आखिरी वक्त और अंतिम संस्कार में बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी शामिल नहीं हो सकी। लेकिन प्रेयर मीट में अब रिद्धिमा कपूर अपनी फैमिली के साथ मुंबई वाले घर में मौजूद रहीं। रिद्धिमा कपूर को 3 मई की सुबह ही फैमिली के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया था। रिद्धिमा के साथ उनकी बेटी समारा भी मुंबई आई हैं। दोनों ही अब ऋषि कपूर की प्रेयर मीट का हिस्सा बनीं। 


लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आ सकी थीं। हालांकि गृह मंत्रालय ने परमिशन के बाद रिद्धिमा कपूर सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंची हैं। अंतिम संस्कार के वक्त रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, डॉक्टर तरंग, आलिया भट्ट सहित सिर्फ चुनिंदा फैमिली मेंबर ही शामिल हुए थे।


ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हो गया था जिसके बाद इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क चले गए थे। यहां एक साल उनका इलाज चला और वो सिंतबर 2019 को देश लौटे। कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी अधूरी फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी। इसके बाद दो बार उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी तबीयत फिर से खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।