लाइव टीवी

Rishi Kapoor Rare Photos: सिर्फ तस्वीरों में रह गई ऋषि कपूर की कहानी, इन अनदेखी फोटोज से करें यादों को ताजा

Updated Apr 30, 2020 | 12:01 IST |

Rishi Kapoor Rare, Unseen Images: ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया छोड़कर चले गए और सबके दिलों पर अपनी जिंदादिली की छोप छोड़ गए। देखें उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Rishi Kapoor Rare, Unseen Images
मुख्य बातें
  • तस्वीरों से ताजा करें ऋषि कपूर की यादें
  • ऋषि कपूर की अनदेखी तस्वीरें
  • ऋषि कपूर ने आज सुबह आखिरी सांस ली

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़कर चले गए। 67 साल की उम्र में उनका मुंबई में निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन के बाद हर कोई सकते में हैं। कल देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और आज सुबह ही उनके निधन की खबर आई। ऋषि कपूर ने लंबे वक्त तक इंडस्ट्री में काम किया है। वे आखिरी बार फिल्म द बॉडी में नजर आए, जो पिछले साल रिलीज हुई थी।

ऋषि ने बॉलीवुड में एक अरसा बिता दिया। उनकी यादों को चंद लफ्जों में समेटना बहुत मुश्किल हैं। लेकिन उनकी अनदेखी तस्वीरों को देखकर उनकी यादों को ताजा किया जा सकता है। हम आपको दिखाते हैं ऋषि कपूर की कुछ ऐसी ही अनदेखी तस्वीरें...

आपको बता दें कि ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हो गया था। इसके इलाज के लिए उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया गया। जहां लंबे वक्त तक उनका ट्रीटमेंट चला। इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर पिलर की तरह उनके साथ खड़ी रहीं। पिछले साल ही ऋषि कपूर भारत लौटे थे। कल रात को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।