लाइव टीवी

Rishi Kapoor Tweet: ऋषि कपूर बोले- 'ब्लैक में बिक रही है शराब, कुछ देर दुकानें खोलने पर सोचे सरकार'

Updated Mar 28, 2020 | 14:34 IST

Rishi Kapoor Tweet: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर अपने ट्वीट के कारण चर्चा में है। ऋषि कपूर ने अब लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों को खोलने पर सरकार से अपील की है। जानिए क्या लिखा ऋषि कपूर ने....

Loading ...
Rishi Kapoor
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन पर ऋषि कपूर ने एक बार फिर ट्वीट किया है।
  • ऋषि कपूर ने लिखा है कि शराब की दुकानें खोल दी जाए।
  • ऋषि कपूर ने लिखा- 'ब्लैक में तो बिक ही रही है।'

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण घोषित हुए लॉक डाउन का आज चौथा दिन है। लॉकडाउन में सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी मन की बात खुलकर शेयर कर रहे हैं। अब ऋषि कपूर ने ट्वीट कर केंद्र और राज्य सरकार को शराब की दुकानें सलाह दी है। 

ऋषि कपूर ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में लिखा- 'सोचिए, सरकार को शाम के वक्त कुछ देर के लिए सभी शराब की दुकानें खोल देनी चाहिए। मुझे गलत न समझे। आदमी घर में है और चारों तरफ डिप्रेशन और अनिश्चितता  है। पुलिस डॉक्टर, नागरिकों को थोड़ी राहत चाहिए।'

ऋषि कपूर आगे लिखते हैं- 'ब्लैक में तो बिक ही रही है।' वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में एक्टर लिखते हैं-'राज्य सरकार को इस वक्त एक्साइज ड्यूटी के जरिए पैसों की सख्त जरूरत है। फ्रस्ट्रेशन के साथ डिप्रेशन भी न हो जाए। पी तो रहे हैं कानूनी वैधता कर दो। कोई दोगलापन नहीं। ये मेरे विचार हैं।'  

आपातकाल घोषित करने की थी मांग
ऋषि कपूर ने इससे पहले सोशल मीडिया पर देश में आपातकाल घोषित करने की मांग की थी। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा था-मेरे प्रिय देशवासियों,  देश में क्या कुछ हो रहा है। हमें हर हाल में आपातकाल घोषित कर देना चाहिए।  

ऋषि कपूर आगे लिखते हैं- यदि टीवी पर भरोसा करें तो लोग पुलिसकर्मियों और मेडिकल प्रोफेशनल्स को पीट रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने का दूसरा कोई तरीका नहीं है। इस में हम सभी की भलाई है।' 

भारत में अभी तक 873 मामले 
भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार ऊपर जा रही है। अभी तक कुल 873 मामले सामने आए हैं। इस वायरस के कारण अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 78  लोग ठीक हो गए हैं। 

दुनियाभर की बात करें तो कोरोना के मामले 6 लाख तक पहुंचने वाले हैं। अभी तक 5,96,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 27,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में एक दिन में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।