लाइव टीवी

ऋषि कपूर की तेरहवी में रणबीर कपूर संग पहुंचीं Alia Bhatt, Navya Nanda-करिश्मा कपूर सहित आए ये बॉलीवुड सितारे

Updated May 12, 2020 | 22:39 IST

Rishi Kapoor Tervi prayer Meet: नीतू कपूर ने मंगलवार को घर पर तेरहवी का आयोजन किया। ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए पूजा भी रखी गई....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ऋषि कपूर की तेरहवी।
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर की मौत के 13 दिन बाद उनकी तेरहवी रखी गई।
  • नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर ने घर पर तेरहवी का आयोजन किया।
  • ऋषि कपूर की तेरहवी में कपूर परिवार के कई सदस्य और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।

2 साल तक कैंसर से जूझने के बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कपूर के अचानक निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शॉक्ड रह गई थी। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी थी। अब ऋषि कपूर की मौत के 13 दिन बाद उनकी तेरहवी रखी गई। 12 मई को नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर ने घर पर तेरहवी का आयोजन किया। ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के लिए पूजा भी रखी गई।  
ऋषि कपूर की तेरहवी में कपूर परिवार के कई सदस्य और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। आलिया भट्ट बांद्रा स्थित नीतू कपूर के घर बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ पहुंचीं। वहीं श्वेता नंदा पूजा में बेटी नव्या नवेली नंदा के साथ आईं। इस दौरान करिश्मा कपूर, अरमान जैन, आदर जैन सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। 


ऋषि कपूर के निधन के 13वें दिन रखी गई प्रार्थना सभा में रीमा जैन और अनीसा मल्होत्रा भी एक साथ पहुंचीं। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर और भाभी बबीता कपूर भी मौजूद रहीं।

रिद्धिमा कपूर ने ऋषि कपूर की प्रार्थना सभी की पहली फोटो शेयर की है। इसमें रिद्धिमा अपने पिता के फोटो फ्रेम के बगल में खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे फोटो में वो भाई रणबीर कपूर के साथ सभी में दिखी।  


ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार 30 अप्रैल को किया गया था। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, अभिषेक बच्चन सहित अन्य चुनिंदा सेलेब्स से हिस्सा लिया था। ऋषि की बेटी रिद्धिमा अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी। हालांकि अगले ही दिन वो अपने परिवार के पास मुंबई पहुंच गई थीं। ऋषि कपूर के अस्थि विसर्जन के दौरान रिद्धिमा, रणबीर और नीतू कपूर को पूजा करती हुई दिखी थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।