लाइव टीवी

Ritu Nanda Funeral: बहन ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में पहुंचे रणधीर और ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर भी आईं नजर

Updated Jan 14, 2020 | 21:16 IST

Celebs at Ritu Nanda Funeral: राज कपूर की बेटी और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का दिल्ली में अंतिम संस्कार था। जिसमें ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे पहुंचे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Celebs at Ritu Nanda Funeral
मुख्य बातें
  • ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सितारे
  • 71 साल की उम्र में हुआ ऋतु नंदा का निधन
  • लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रही थीं ऋषि कपूर की बहन

बॉलीवुड एक्टर राज कपूर की बेटी और ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा का 14 जनवरी को देर रात निधन हो गया। वे लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रही थीं। ऋतु नंदा, अमिताभ बच्चन की समधन और श्वेता नंदा की सास थीं। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में रखा गया, जहां उनकी परिवार के कई लोग पहुंचे। खबर मिलते ही ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आदर और अरमान जैन दिल्ली पहुंच गए।

ऋतु नंदा के निधन के बाद नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने उनकी फोटो शेयर कर, इमोशनल मैसेज लिखा। अमिताभ ने भी अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी दी। वहीं दिल्ली में नव्या नवेली नंदा दादी के निधन पर नजर आईं। अभिषेक बच्चन अपनी भांजी को संभालते हुए दिख रहे थे। रिद्धिमा कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, 'मैं अपनी जिंदगी में इनसे ज्यादा विनम्र और सभ्य व्यक्ति से आजतक नहीं मिली थी। बुआ आप हमेशा याद आएंगी। इस पोस्‍ट पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने श्रद्धांजलि दी है। 

बता दें कि 71 साल की ऋतु नंदा कंपनी 'ऋतु नंदा इंश्योरेंस सर्विसेज' की चेयरपर्सन थीं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। उन्होंने एक दिन में 17 हजार पॉलिसी बचने का रिकॉर्ड बनाया था। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने उन्हें दशक की बेस्ट इंश्योरेंस एडवाइजर का अवॉर्ड भी दिया था। ऋतु नंदा की शादी बिजनेसमैन राजन नंदा से हुई थी, जिनकी साल 2018 में मौत हो गई।

ऋतु नंदा के निधन की खबर पर सोनाली बेंद्रे, एकता कपूर, मनीष मल्होत्रा, सोनम कपूर, शमिता शेट्टी समेत कई सितारों ने दुख जताया। कहा जा रहा है कि गौरी खान आज मुंबई में एक पार्टी आयोजित करने वाली थीं, लेकिन ऋतु नंदा की मौत की खबर के बाद उन्होंने ये पार्टी रद्द कर दी। उन्हें और करण जौहर को मुंबई में प्राइवेट एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। वे दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।