लाइव टीवी

TikTok: रितेश देशमुख के इस टिक टॉक वीडियो ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले इतने व्यूज

Updated Jan 04, 2020 | 17:40 IST

TikTok Video: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख का हाल ही में एक टिक टॉक वीडियो ने 24 घंटें में रिकॉर्ड बना लिया है। हाल ही में इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Loading ...
Riteish Deshmukh
मुख्य बातें
  • हाल ही में रितेश देशमुख का एक टिक टॉक वीडियो ने रिकॉर्ड बनाया है।
  • इस वीडियो में उनके साथ पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी दिखाई दे रही हैं।
  • फिल्मों के साथ-साथ एक्टर टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर आए दिन टिक टॉक वीडियो अपलोड करते रहते हैं। इन वीडियो में वो डांस तो कभी अपनी फिल्मों को प्रमोट करते दिखाी देते हैं। हाल ही में उनका एक टिक टॉक वीडियो रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल इस वीडियो को 150 मिलियन व्यूज मिले है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी।

रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने नए साल पर एक वीडियो टिक टॉक पर अपलोड किया था। जिसमें वो अपने फैंस को नए साल की बधाई अपने अंदाज में दे रहे थे। बता दें कि इस वीडियो को 24 घंटें में 150 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसपर एक्टर ने खुशी जाहिर की है। वहीं रितेश इससे पहले ही कई टिक टॉक वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आए हैं।

फिल्मों की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म मरजावां में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वो सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया जैसे एक्टर्स के सा नजर आए थे। फिल्म में वो विलेन की भूमिका में दिखाई दिए थे।

इसके अलावा रितेश हाउसफुल 4 में भी नजर आईं थे। इस फिल्म में वो कॉमेडी करते दिखाई दिए थे। वैसे दोनों ही फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं इस साल एक्टर बागी 3 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अंकिता लोखंडे, श्रद्धा कपूर जैसे एक्टर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।