लाइव टीवी

Shivaji Maharaj Biopic:रितेश देशमुख बनाएंगे छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक, 372वीं जंयती पर किया खुलासा

Updated Feb 19, 2020 | 16:47 IST

Shivaji Maharaj Biopic: छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 372वीं जयंती है। इस मौके पर रितेश देशमुख ने उनकी बायोपिक की घोषणा कर दी है। ये बायोपिक अगले साल यानी साल 2021 में रिलीज होगी।

Loading ...
Chatrapati Shivaji Maharaj
मुख्य बातें
  • मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 372वीं जयंती है।
  • शिवाजी महाराज की जयंती पर रितेश देशमुख ने उनकी बायोपिक की घोषणा की है।
  • शिवाजी महाराज की बायोपिक साल 2021 में रिलीज होगी।

मुंबई. छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंति है। इस मौके पर रितेश देशमुख ने मराठा सम्राट की बायोपिक बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म को सैराट फेम डायरेक्टर नागराज मंजुले डायरेक्ट करने जा रहे हैं। 

शिवाजी की ये बायोपिक तीन भाग में रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला भाग पूरे देश में साल 2021 में रिलीज होगा। फिल्म का म्यूजिक अजय-अतुल कंपोज करेंगे। अजय-अतुल इससे पहले तान्हाजी को भी म्यूजिक दे चुके हैं। 

शिवाजी की इस फिल्म के टाइटल छत्रपति शिवाजी महागाथा हो सकता है। आपको बता दें कि रितेश देशमुख ने साल 2016 में इंडिया टुडे से बातचीत में बताया था कि वह छत्रपति शिवाजी की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। 

 
    

शरद केलकर बने थे छत्रपति शिवाजी 
रितेश देशमुख से पहले सिंबा, सिंघम जैसी फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी शिवाजी महाराज की बायोपिक बनाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। तान्हाजी द अनसंग वॉरियर में शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी का रोल निभाया था। क्रिटिक्स ने उनके रोल को काफी पसंद किया था।

शिवाजी की बायोपिक में लीड रोल में कौन एक्टर होंगे इसका खुलासा नहीं हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख अब टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह हाउसफुल 4 और मरजावां में नजर आए थे। 

आज है शिवाजी की 372वीं जयंती 
शिवाजी की आज 372वीं जयंती है। छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनका पूरा नाम शिवाजी शाहजी भोंसले था। शिवाजी के पिता शाहजी और माताजी का नाम जीजाबाई था।  शिवाजी ने मुगल सम्राज औरंगजेब से लोहा लिया था।  

 
औरंगजेब के शासनकाल में उन्होंने दक्षिण तक अपना साम्राज्य फैला दिया था। औरंगजेब ने शिवाजी एवं उनके पुत्र को 'जयपुर भवन' में कैद कर दिया। शिवाजी 13 अगस्त, 1666 ई को फलों की टोकरी में छिपकर फरार हो गए और 22 सितम्बर, 1666 ई. को रायगढ़ पहुंचे थे। शिवाजी की साल 1680 में मृत्यु हो गई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।