लाइव टीवी

Ritu Nanda: ऋतु नंदा की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे अभिषेक बच्चन, Navya Naveli हुईं इमोशनल

Updated Jan 16, 2020 | 22:56 IST

Navya Naveli Abhishek Bachchan Ritu Nanda Asthi Visarjan: नव्या नवेली अपनी दादी ऋतु नंदा की अस्थियां विसर्जित कर हरिद्वार पहुंचीं। इस दौरान विसर्जन स्थल पर पूरा नंदा परिवार मौजूद रहा...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ऋतु नंदा का अस्थि विसर्जन।
मुख्य बातें
  • ऋतु नंदा पिछले कई साल से कैंसर से जूझ रहीं थीं।
  • इसी बीमारी के चलते 14 जनवरी को उनका निधन हो गया।
  • ऋतु के निधन की जानकारी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर दी थी।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली हाल ही में मामा अभिषेक बच्चन के साथ हरिद्वार पहुंचीं। नव्या नवेली यहां अपनी दादी ऋतु नंदा की अस्थियां विसर्जित करने पहुंची थीं। हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में ऋतु नंदा की अस्थियां विसर्जित की गईं। इस दौरान विसर्जन स्थल पर पूरा नंदा परिवार मौजूद रहा। 
विसर्जन स्थल से फोटोज सामने आई हैं जिसमें नव्या नवेली काफी इमोशनल नजर आईं। गुरुवार सुबह ही नंदा परिवार के साथ अभिषेक बच्चन हरिद्वार पहुंचे थे। यहां निखिल नंदा और अगस्त नंदा भी साथ नजर आए। 
मालूम हो कि ऋतु श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा की मां थीं। श्वेता और निखिल के दो बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा हैं। दादी के अंतिम संस्कार के वक्त भी नव्या काफी इमोशनल हो गई थीं। उनकी जो तस्वीरें सामने आईं थीं उसमें मामा अभिषेक बच्चन उन्हें संभालते दिखे थे।  


अमिताभ बच्चन की समधन और एक्टर ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा का मंगलवार को निधन हुआ था। ऋतु पिछले कई साल से कैंसर से जूझ रही थीं। इसी बीमारी के चलते 14 जनवरी को उनका निधन हो गया। ऋतु के निधन की जानकारी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर दी थी। ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ था।  


आपको बता दें, ऋतु ने कभी फिल्म जगत में कदम नहीं रखा। वो Ritu Nanda Insurance Services (RNIS) में चेयरवुमन और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर काम करती थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।