लाइव टीवी

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Cast: धर्मेंद्र और जया बच्‍चन के साथ पहली बार नजर आएंगे रणवीर सिंह- आलिया भट्ट

Updated Jul 06, 2021 | 14:59 IST

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Cast: रॉकी और रानी की प्रेमकहानी से करण जौहर पांच साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। लीड रोल में सिनेमा के दिग्‍गज धर्मेंद्र, जया बच्‍चन, शबाना आजमी, रणबीर, आलिया नजर आएंगे।

Loading ...
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Cast
मुख्य बातें
  • निर्माता करण जौहर पांच साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।
  • फ‍िल्‍म रॉकी और रानी की प्रेमकहानी से करण जौहर कर रहे वापसी।
  • फ‍िल्‍म में रणवीर स‍िंह और आल‍िया भट्ट की लीड जोड़ी होगी

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Cast: फ‍िल्‍म रॉकी और रानी की प्रेमकहानी से जाने माने फ‍िल्‍ममेकर करण जौहर पांच साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। एक दिन पहले यानि 5 जुलाई को करण जौहर ने इस बात की जानकारी दी थी कि वह छह जुलाई को अहम घोषणा करने वाले हैं। वादे के मुताबिक करण जौहर ने अपनी नई फ‍िल्‍म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की घोषणा की और बता दिया कि यह फ‍िल्‍म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ऐसी होगी स्‍टार कास्‍ट

करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फ‍िल्‍म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में गली बॉय फेम रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक बार फ‍िर लीड रोल में होंगे। संयोग की बात है कि करण जौहर की यह फ‍िल्‍म रणवीर सिंह के जन्‍मदिन के मौके पर ही अनाउंस हुई है। यह फ‍िल्‍म केवल इसलिए खास नहीं है कि इसमें रणवीर सिंह और आलिया अपोजिट नजर आएंगे जबकि इसलिए भी बेहद खास है कि हिंदी सिनेमा के दिग्‍गज धर्मेंद्र, जया बच्‍चन, और शबाना आजमी भी इस फ‍िल्‍म में नजर आएंगे। खुद रणवीर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।

ऐसे होंगे किरदार 

रणवीर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की कास्‍ट का एक टीजर पोस्‍ट करते हुए लिखा- धर्मेंद्र, जया बच्‍चन और शबाना आजमी के साथ स्‍क्रीन शेयर करना गौरव की बात है।  इस फ‍िल्‍म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक बार फ‍िर अपोजिट होंगे और एक दूसरे से इश्‍क लड़ाएंगे। यह पहला मौका होगा जब धर्मेंद्र, जया बच्‍चन के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पर्दे पर एक ही फ‍िल्‍म में नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार, फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी आलिया भट्ट के ग्रैंडपैरंट्स का किरदार निभाएंगे, वहीं जया बच्चन रणवीर सिंह की ग्रैंडमदर की भूमिका में नजर आएंगी। 

कब कब आए साथ

बता दें कि साल 1988 की फिल्म 'मर्दों वाली बात' में धर्मेंद्र और शबाना आजमी साथ नजर आए थे और यह दूसरा मौका है जब दोनों स्‍क्रीन शेयर करने वाले हैं। वहीं जया बच्चन धर्मेंद्र के साथ फ‍िल्‍म शोले सहित कई अन्‍य फ‍िल्‍मों में काम कर चुकी हैं। जया बच्‍चन करण जौहर के डायरेक्शन में 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' में काम कर चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।