लाइव टीवी

Singham 3: सिंघम 3 की जल्द शुरू होगी तैयारी, रोहित शेट्टी फिर करेंगे अजय देवगन के साथ काम

Updated Jun 17, 2022 | 20:45 IST

Rohit Shetty planning to make Singham 3: रोहित शेट्टी ने कहा कि उनके पास सिंघम 3 के लिए एक योजना है जो अजय देवगन को एक पुलिस वाले के रूप में वापस लाएगी। जानें कब शुरू होगा इस प्रोजेक्ट पर काम...

Loading ...
अजय देवगन और रोहित शेट्टी।
मुख्य बातें
  • रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी सबसे सफल बनी हुई है।
  • इसी के जरिए उन्होंने अपने पुलिस ड्रामा की शुरुआत की थी।
  • अब मेकर्स कर रहे हैं सिंघम-3 की प्लानिंग।

Rohit Shetty planning Singham 3: रोहित शेट्टी की सबसे सफल फ्रेंचाइजी सिंघम बनी हुई है। सिंघम के साथ ही उन्होंने अपने पुलिस ड्रामा की शुरुआत की थी। यह अजय देवगन ही थे जिन्होंने सिंघम 1 और सिंघम 2 से सभी को प्रभावित किया था। बाद में हमने रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी की सिम्बा में पुलिस वाले का किरदार निभाते देखा था और उसके बाद अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी में वर्दी पहली। हालांकि अजय देवगन सिम्बा और सूर्यवंशी दोनों का हिस्सा बने रहे, लेकिन अब वह एक बार फिर सिंघम 3 में गुंडों को मात देने जा रहे हैं। जी हां, रोहित शेट्टी ने इसकी पुष्टि की है।

रोहित शेट्टी ने कहा कि उनके पास सिंघम 3 के लिए एक योजना है जो अजय देवगन को एक पुलिस वाले के रूप में वापस लाएगी। उन्होंने कहा कि वह रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज होने के बाद सिंघम 3 पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसलिए वे अगले साल अप्रैल के बाद काम शुरू करेंगे।

पढ़ें- कार्तिक आर्यन और करण जौहर को जब वरुण धवन लाए एकसाथ, जानें कैसा था दोनों का रिएक्शन

उन्होंने यह भी बताया, 'सिंघम तकनीकी रूप से सिम्बा और सूर्यवंशी का हिस्सा रहे हैं, मुझे अजय के साथ काम करते हुए काफी समय हो गया है। आखिरी सिंघम 2014 में आई थी और अभी तक यह दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। समय बदल गया है और कैनवास बड़ा हो गया है और मैं अजय के साथ कुछ बनाना चाहता हूं।' रोहित शेट्टी ने पुष्टि की है कि यह बड़ा और बेहतर होगा। रणवीर सिंह की सर्कस कथित तौर पर इसी साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही है।

खतरों के खिलाड़ी 12 में बिजी हैं रोहित शेट्टी
आपको बताते चलें फिलहाल रोहित शेट्टी टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो शो के होस्ट हैं और फिलहाल केप टाउन में इसकी शूटिंग कर रहे हैं। शो में इस साल कंटेस्टेंट्स के तौर पर सृति झा, रुबीना दिलाइक, मोहित मलिक, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, कनिका मान, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, चेतना पांडे और तुषार कालिया नजर आएंगे। खतरों के खिलाड़ी 12 टीवी पर 2 जुलाई के लॉन्च हो रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।