लाइव टीवी

Shilpa Shetty के पति पर मॉडल Sagarika Shona Suman का आरोप, बोलीं- Raj Kundra ने मांगा था न्‍यूड ऑडिशन

Sagarika shona suman on Raj Kundra
Updated Jul 21, 2021 | 11:20 IST

पोर्न फ‍िल्‍मों को लेकर क्राइम ब्रांच के शिकंजे में आए बॉलीवुड अदाकारा शिल्‍पा शेट्टी के पति के 'गंदे धंधे' की परतें खुलने लगी हैं। कई मॉडल और अभिनेत्रियों ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

Loading ...
Sagarika shona suman on Raj KundraSagarika shona suman on Raj Kundra
Sagarika shona suman on Raj Kundra
मुख्य बातें
  • कई मॉडल और अभिनेत्रियों ने राज कुंद्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
  • पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा को लेकर खुलासे कर चुकी हैं।
  • अब सागरिका शोना सुमन ने राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाए हैं।

Sagarika Shona Suman made serious allegations against Raj Kundra: पोर्न फ‍िल्‍मों को लेकर क्राइम ब्रांच के शिकंजे में आए बॉलीवुड अदाकारा शिल्‍पा शेट्टी के पति के 'गंदे धंधे' की परतें खुलने लगी हैं। कई मॉडल और अभिनेत्रियों ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे कर चुकी हैं। शर्लिन ने तो कहा था कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा थे। अब एक और मॉडल ने राज कुंद्रा को लेकर ऐसा खुलासा किया है जो उनकी काली करतूत बेनकाब करता है। 

अभिनेत्री और मॉडल सागरिका शोना सुमन ने राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए उनका यह वीडियो फरवरी 2021 का है। अब जब राज पुल‍िस के शिकंजे में हैं तो यह वीडियो फ‍िर सामने आ गया है। उन्होंने राज कुंद्रा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनसे न्यूड ऑडीशन की डिमांड की गई थी। सागरिका का कहना है कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी रैकेट में शामिल हैं।

वेबसीरीज का दिया ऑफर 

सागरिका शोना ने कहा कि पिछले तीन-चार साल से मैं इस इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। लॉकडाउन के बाद अगस्त 2020 में मुझे उमेश कामत का काल आया। उमेश कामत पहले राज कुंद्रा की कंपनी के लिए काम करता था उसे मुंबई पुलिस ने नौ फरवरी को गिरफ्तार किया था। उसने मुझे एक वेब सीरीज का ऑफर दिया और कहा कि राज कुंद्रा वेबसीरीज को प्रोड्यूस करेंगे। मैंने उनसे राज कुंद्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया वह शिल्पा शेट्टी के पति हैं।

वीडियो कॉल पर मांगा न्‍यूड ऑडिशन

सागरिका ने बताया कि इसके बाद मुझसे वीडियो कॉल पर न्यूड ऑडि‍शन का ऑफर मिला। ऑडिशन लेने वाले  तीन लोग थे। इनमें से एक उमेश कामत और एक का चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन शायद वह राज कुंद्रा थे। उमेश कामत, राज कुंद्रा का नाम ले रहा था। सागरिका ने आरोप लगाया कि राज कुंद्रा की बहुत सारी साइट्स चल रही हैं। मुझे लगता है कि मेन कड़ी वहीं हैं। उमेश कामत का नाम गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था। वहीं जब सागरिका का वीडियो आया था तब राज कुंद्रा के ऑफ‍िस की ओर से आरोपों को खारिज कर दिया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।