लाइव टीवी

Salman Khan Video: सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने दिव्यांग बच्चों के साथ किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

Updated Nov 23, 2019 | 08:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Salman Khan Viral Video: सलमान खान की दबंग 3 को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान इस फिल्म में एक्टिंग नहीं बल्कि सिगिंग का भी जलवा बिखेर रहे हैं। हाल ही में एक्टर का खास एक वीडियो सामने आया है।

Loading ...
salman khan का वायरल वीडियो
मुख्य बातें
  • सलमान खान ने दबंग 3 के इस गाने पर दिव्यांग बच्चों के साथ किया डांस
  • सलमान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है।
  • सलमान खान की फिल्म दबंग 3 इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप जैसे एक्टर दिखाई देंगे। वहीं महेश मांजेरकर की बेटी सई मांजेरकर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। बीते दिनों सलमान खान का गाना यू करके का वीडियो रिलीज किया गया था। एक्टर इस गाने में अपनी आवाज दी है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने में सलमान जबरदस्त डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं।

दबंग 3 का गाना यू करके में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा देसी हॉट कपल के रूप में दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों दोनों जयपुर में थे, जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दिव्यांग बच्चों के साथ जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सभी खूब मस्ती करते नजर आए। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा हरे रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। जबकि सलमान खान दबंग अवतार में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि दबंग 3 साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग की सीक्वल है। इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान (चुलबुल पांडे) की पत्नी रज्जो के रोल में नजर आएंगी।

वहीं उनके अलावा फिल्म में महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी दिखाई देंगी। सई के साथ भी सलमान का लव एंगल दिखाया जाएगा। सई का किरदार इस फिल्म में बेहद खास होने वाला है। वहीं दोनों की जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

सलमान खान की फ‍िल्‍म क्रिसमस से पहले 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे है। फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है। दोनों करीबन 10 साल बाद साथ काम किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।