लाइव टीवी

Salman Khan Cycling Video: सलमान खान ने गणतंत्र दिवस पर चलाई साइकिल, इंडिया को फिटनेस के लिए किया मोटिवेट

Updated Jan 26, 2020 | 17:15 IST

Salman Khan On Republic Day Cycling: सलमान खान ने गणतंत्र दिवस पर एक वीडियो अपने फैन्स को मोटिवेट करने के लिए शेयर किया है। वीडियो में सलमान साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सलमान खान।
मुख्य बातें
  • सलमान खान एकबार फिर साइकिल चलाते नजर आए।
  • मुंबई की सड़कों पर सलमान अकेले मस्तमौला अंदाज में घूमते दिखे।
  • सोशल मीडिया पर सलमान का ये साइकिल वाला वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

सलमान खान इन दिनों बिग बॉस-13 में खूब धमाल मचा रहे हैं। वीकेंड पर सलमान कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियां बताते हुए समझाइश देते हैं। बिग बॉस के अलावा सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्मों में भी व्यस्त हैं। इस बिजी शेड्यूल में भी सलमान खान टाइम निकालकर अपनी फिटनेस का ख्याल रखना नहीं भूलते हैं। वो उन एक्टर्स में गिने जाते हैं जो अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखते हैं। जिम, वर्कआउट के साथ-साथ सलमान को साइकिल चलाते हुए भी देखा जाता है।
अब हाल ही में एकबार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सलमान खान मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खुद सलमान ने शेयर किया है। इसमें वो मस्तमौला अंदाज में साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। 


सलमान खान ने गणतंत्र दिवस पर खास ये वीडियो अपने फैन्स को मोटिवेट करने के लिए शेयर किया है। सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इंडिया हमेशा फिट रहे। सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।' सलमान का ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल ईद के मौके पर सलमान की फिल्म राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। ये दूसरी बार है, जब दिशा, सलमान के अपोजिट दिखेंगी। अगले साल ईद पर सलमान फिल्म कभी ईद कभी दिवाली लेकर आएंगे। इस फ‍िल्‍म को साज‍िद नाड‍ियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसकी कहानी भी उन्होंने ही ल‍िखी है। सलमान खान जल्द फिल्म किक 2 भी लेकर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का पहला ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।