लाइव टीवी

अपनी सुरक्षा के लिए अब बंदूक रख सकेंगे Salman Khan, मुंबई पुलिस ने जारी किया गन लाइसेंस

Updated Aug 01, 2022 | 10:26 IST

Salman Khan Gun License: सलमान खान को पिछले कुछ वक्त से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके बाद सलमान खान ने बंदूक के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। अब सलमान को लाइसेंस मिल गया है।

Loading ...
Salman Khan
मुख्य बातें
  • सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
  • सलमान ने आत्मरक्षा के लिए किया था बंदूक के लाइसेंस का आवेदन।
  • सलमान खान को मुंबई पुलिस ने दिया बंदूक का लाइसेंस।

मुंबई. सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को पिछले दिनों धमकी भरा खत मिला था। इसके बाद सलमान खान ने आत्मरक्षा के लिए बंदूक के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। मुंबई पुलिस ने सलमान खान को ये लाइसेंस जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि सलमान ने 22 जुलाई को इस लाइसेंस के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से भी मिले थे। वहीं, धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया था। साथ ही एक्टर ने अपनी कार को भी अपग्रेड कर दिया था। 

सलमान खान को बंदूक लाइसेंस जारी करने से पहले फाइल को सत्यापन के लिए पुलिस कमिशनर (जोन 9) के ऑफिस भेजा गया। इसके अलावा यदि आवेदन करने वाले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है तो उसे भी चेक किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के प्रतिनिधि ने पुलिस हेडक्वार्टर में संबंधित ब्रांच से लाइसेंस लिया। आपको बता दें कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके बाद उन्होंने अपनी लैंड क्रूजर कार को भी अपडेट कर उसे बुलेट प्रूफ बनाया था। 

Also Read: जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा, इस तरह एक्टर ने अपनी‌ कार को किया अपग्रेड

पहले भी मिल चुकी है धमकी (Salman Khan threats)
सलमान खान को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिल चुकी है। काला हिरण शिकार मामले के दौरान, लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर एक्टर को धमकी दी थी। बिश्नोई समाज में काला हिरण काफी पवित्र माना जाता है। इस मामले के कारण बिश्नोई समाज में सलमान खान के प्रति काफी गुस्सा था।  पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान को छह जून 2022 को धमकी भरा खत मिला था। इसमें लिखा था कि उनका और उनके बेटे का हश्र भी पंजाबी सिंगर की तरह होगा। इसके बाद सलीम खान ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ है। टाइगर 3 साल 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान भाईजान की शूटिंग कर रहे हैं। सलमान खान ने अपनी फिल्म नो एंट्री और बजरंगी भाईजान के सीक्वल की भी घोषणा कर दी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।