लाइव टीवी

सलमान खान गोद लिए गांव खिद्रपुर में बनवा रहे 70 नए घर, महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी

Updated Aug 30, 2020 | 15:19 IST

Salman Khan Khidrapur Village अभिनेता सलमान खान ने महाराष्ट्र के खिद्रपुर गांव को गोद लिया था। ये गांव साल 2019 में बाढ़ से बेहद बुरी तरह से प्रभावित हुआ था...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सलमान खान।
मुख्य बातें
  • अभिनेता सलमान खान अपना वादा निभाने के लिए आगे आए हैं।
  • सलमान महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित खिद्रपुर गांव में लोगों के लिए घर बनाने में मदद कर रहे हैं। 
  • अभिनेता सलमान ने इस गांव को गोद लिया था।

सलमान खान का डायलॉग- 'एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी फिर तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता...' आपको याद ही होगा। फिल्म वॉटेड का ये डायलॉग काफी फेमस है। वैसे इसे सलमान खान रियल लाइफ में भी अप्लाई करते हैं। सलमान जो भी कमिटमेंट करते हैं उसे पूरा करने की हरसंभव कोशिश करते हैं। तभी तो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपना एक वादा पूरा करने के लिए आगे आए हैं और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित खिद्रपुर गांव(कोल्हापुर जिला) में घर बनाने में मदद कर रहे हैं। 

अभिनेता सलमान खान ने इस गांव को गोद लिया था। ये गांव साल 2019 में बाढ़ से बेहद बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। अब गांव में फिर से घरों के पुनर्निर्माण की खबर सामने आई है और इसकी ऑफिशियल पुष्टि भी की गई है।

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल यादवकर ने ट्वीट बताया कि 70 बाढ़ प्रभावित घरों पर काम आखिरकार शुरू हो गया है। सलमान खान के नाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभिनेता की मदद से सरकार 70 परिवारों को उनके घरों के पुनर्निर्माण में मदद कराने में सक्षम हुई है।

बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलेगा 250 वर्ग फीट का घर 
इस ट्वीट के साथ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल यादवकर ने फोटोज की सीरीज भी शेयर की है। जिसमें मंत्री और जिला कलेक्टर दौलत देसाई 'भूमिपूजन' समारोह करते हुए दिख रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार ने 95,000 रु. प्रत्येक घर के निर्माण के लिए दिया है। बाकी खर्च सलमान खान और एलेन फाउंडेशन उठा रहे हैं। जिनके भी घर बाढ़ में नष्ट हो गए थे उन्हें 250 वर्ग फीट का घर मिलेगा।

कोरोना के कारण अटकी फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान, प्रभुदेवा की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को ईद पर रिलीज करने जा रहे थे, लेकिन फिल्म COVID-19 महामारी के कारण अटक गई है। इसी के साथ सलमान की कभी ईद कभी दीवाली और किक 2 भी पाइपलाइन में हैं। फिलहाल 
अभिनेता सलमान खान 'बिग बॉस' के नए सीजन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान अब 'बिग बॉस 14' लेकर आ रहे हैं जिसके प्रोमो भी जारी हो चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।