लाइव टीवी

पुलकित-कृति के रिश्ते के बारे में जानने वाले पहले व्यक्ति थे Salman Khan, दबंग खान की मुंह बोली बहन के थे पति

Updated Feb 10, 2020 | 07:38 IST

Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda: पुलकित सम्राट और सलमान खान के रिश्ते में खटास आने की खबर सामने आई थी। बता दें कि पुलकित और श्वेता रोहिरा का रिश्ता टूटने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान उनसे नाराज हैं।

Loading ...
Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda
मुख्य बातें
  • पुलकित सम्राट इस वक्त अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं।
  • एक्टर इन दिनों कृति खरबंदा के साथ रिलेशनशिप में हैं।
  • पुलकित और कृति फिल्म पागलपंती के सेट पर मिले थे।

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट इस वक्त अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्टर इन दिनों कृति खरबंदा के साथ रिलेशनशिप में हैं। सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से अलग होने के बाद पुलकित कृति खरबंदा के प्यार में हैं। बता दें कि जब पुलकित और श्वेता अलग हुए थे, तब सलमान काफी नाराज हुए थे। खबरों की माने तो सलमान पुलकित से नहीं बल्कि श्वेता से नाराज हुए थे।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा फिल्म की लव स्टोरी काफी चर्चा में रहती हैं। बता दें कि दोनों एक्टर फिल्म पागलपंती के सेट पर मिले थे और शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर भले नही चल पाई हो, लेकिन दोनों लव स्टोरी चल पड़ी। फिल्म प्रमोशन के अलावा दोनों ने खुद अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया है।

यही नहीं सलमान खान के जन्मदिन पर दोनों एक दूसरे का हाथ थामने नजर आए थे। अब इससे साफ है कि सलमान और पुलकित के बीच अब सबकुछ सामान्य हो गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि खुद पुलकित ने सलमान खान के सामने रिश्ते को कबूल किया है।

सलमान खान से पहले पुलकित ने अपने रिश्ते के बारे में माता-पिता को भी नहीं बताया था। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबित सलमान खान पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने पुलकित और कृति के रिश्ते के बारे में पता चला। कुछ महीने पहले सलमान खान ने ब्रांद्रा स्थित अपने घर पर दोनों के लिए खास डिनकर का आयोजन किया था। वहीं इससे पहले कृति अपने दोस्त की शादी में पुलकित के साथ पहुंची थी।

इस शादी में कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने खूब मस्ती की थी। साथ ही शादी से तस्वीरें भी शेयर की थी। कृति की ज्यादातर तस्वीरें पुलकित ने खुद ही क्लिक की थी। जिसे शेयर करते हुए कृति ने खुलासा किया कि पुलकित एक बहुत अच्छे फोटोग्राफर भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।