लाइव टीवी

Salman Khan Shirtless Photo: सलमान खान फिर हुए शर्टलेस, परफेक्ट बॉडी देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

Updated Aug 10, 2022 | 11:15 IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी जिम की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीर देखकर फैंस तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे।

Loading ...
Salman Khan
मुख्य बातें
  • सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की नई तस्वीर।
  • फोटो में शर्टलेस नजर आए सलमान खान।
  • सलमान की तस्वीर देख फैंस ने बांधे तारीफों के पुल।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे चर्चित औक पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं, जिनके लाखों चाहने वाले हैं। वो सबसे फिट एक्टर्स की लिस्ट में भी शामिल हैं। सलमान के फैंस उनकी नई फोटोज व वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भाईजान ने हाल ही में अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिसके बाद वो एक बार फिर चर्चा में आ गए।

सलमान ने शेयर की ये फोटो

सलमान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नई तस्वीर शेयर की, जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं। उनकी ये फोटो जिम की है जिसमें वो पोस्ट वर्कआउट पोज दे रहे हैं। उनके चेहरे पर सीरियस एक्सप्रेशंस हैं लेकिन फैंस को सलमान का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। वो अपनी परफेक्ट बॉडी और सिक्स- पैक ऐब्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'ताकतवर होना'।

Also Read: साल 2020 में 10 बार शर्टलेस हुए सलमान खान, छाई रहीं 'भाईजान' की ये तस्वीरें

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

सलमान के फैंस ने उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसाया। वो उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ ने उन्हें फिटनेस गुरू और मेगास्टार तक बताया। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि आप साल 1989 से लाखों फैंस को इंस्पायर कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके फैंस ने उन्हें हॉट तक बताया। एक फैन ने कमेंट कर उन्हें 'बॉडीबिल्डिंग का बाप' बताया। 

Also Read: Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat Time, Tithi: Check Rakhi date and Timings here

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आएंगे। जिसमें पूजा हेगडे और शहनाज गिल नजर आएंगी। हाल ही में खबरें आईंं थीं कि शहनाज इस फिल्म से बाहर हो गई हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान को अनफॉलो कर दिया, हालांकि ये खबरें बाद में गलत निकलीं। खुद शहनाज ने इन खबरों का खंडन किया। इसके अलावा वो कैटरीना कैफ के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।