लाइव टीवी

लॉकडाउन के दौरान घर लौटा Salman का परिवार, फॉर्महाउस पर ही रुके दबंग खान

Updated May 10, 2020 | 13:41 IST

Salman Khan family returns home: सलमान खान लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस पर थे। अब उनकी मम्मी और बहन अर्पिता वापस अपने घर लौट गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Salman Khan family returns home
मुख्य बातें
  • सलमान खान का परिवार लौटा घर
  • सलमान खान अभी पनवेल वाले फार्महाउस पर ही रुके
  • सलमान खान अपना नया गाना लाने वाले हैं

कोरोना वायरस के चलते देशभर में 24 मार्च आधी रात से लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। जो संक्रमण से फैलने वाली इस बीमारी से सावधानी के लिए एक जरूरी कदम था। लेकिन लॉकडाउन के चलते जो जहां था, वो वहीं अटक गया। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और उनका परिवार भी लॉकडाउन के वक्त मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर पर नहीं, बल्कि पनवेल वाले फार्महाउस पर था। ऐसे में सलमान अपने परिवार के साथ वहीं रह गए थे, लेकिन अब वे करीब 40 दिन बाद उनका परिवार घर लौट गया है।

दरअसल लॉकडाउन से पहले सलमान, उनका परिवार और कुछ करीबी दोस्त पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे। वहां वे कुछ दिन बिताकर वापस लौटने वाले थे, लेकिन अचानक लॉकडाउन हो गया, ऐसे में उन्हें वहीं रहना पड़ा। इस दौरान उनके बांद्रा वाले घर पर सलमान के पिता सलीम खान और भाई अरबाज- सोहेल ही थे। लेकिन अब सलमान की मां सलमा खान और बहन अर्पिता खान वापस घर चले गए हैं। अब फार्महाउस पर सलमान, जैकलीन, वलूशा डिसूजा और कुछ अन्य लोग रहे हैं।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी। सलमान एक नया गाना रिलीज करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। इस बारे में उन्होंने फैन एक्ट्रेस वलूशा से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे वे साढ़े 15 साल की उम्र से काम कर रहे हैं। और ये सबसे लंबा ऐसा दौर रहा है कि जब उन्होंने कुछ नहीं किया। इसी दौरान उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी, अर्पिता और उनके बच्चे घर चले गए हैं।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सलमान का नया गाना 'तेरे बिना' रिलीज होने वाला है। जिसमें उनके साथ जैकलीन नजर आएंगी। इसका टीजर आ चुका है। इससे पहले वे लॉकडाउन में ही एक अन्य सॉन्ग 'प्यार करोना' रिलीज कर चुके हैं। वहीं सलमान फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी काम कर रही हैं। ये फिल्म इसी महीने ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब खबर है कि इसकी रिलीज डेट टाली जा सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।