लाइव टीवी

Salman Khan से Akshay Kumar और Ranbir Kapoor तक, ये एक्टर्स हैं बी टाउन के सबसे दिलफेंक आशिक

Updated Sep 28, 2021 | 13:59 IST

Bollywood Buzz: बी टाउन में आए दिन नई जोड़ियां बनती और टूटती रहती हैं। इसी बीच कई बॉलीवुड एक्टर्स अपने दिलफेंक अंदाज के लिए मशहूर हैं। यहां बॉलीवुड के सबसे ज्यादा दिलफेंक एक्टर्स की लिस्ट दी गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
बॉलीवुड एक्टर्स और उनकी गर्लफ्रेंड्स
मुख्य बातें
  • कई एक्ट्रेसेज के साथ जोड़ा गया है भाईजान यानी सलमान खान का नाम।
  • बॉलीवुड के सबसे दिलफेंक आशिक की लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी है शामिल।
  • कहा जाता है कि संजय दत्त की रह चुकी हैं 308 गर्लफ्रेंड्स।

Bollywood Actors Who Had The Largest Numbers Of Girlfriends: बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए रिश्तों का बनना और पुराने रिश्तों का टूटना अक्सर लगा रहता है। आए दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जिसमें बॉलीवुड एक्टर्स अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छा जाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आम हैं। लेकिन कुछ ऐसी बातें अक्सर लोगों से छिपी रहती हैं जो बॉलीवुड एक्टर्स या एक्ट्रेसेज के पर्सनल लाइफ या लव‌ लाइफ से जुड़ी होती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और संजय दत्त तक ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई लड़कियों को डेट किया है। 

सलमान खान

सलमान खान को भारत का मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। 55 वर्ष के सलमान खान से शादी करने के लिए करोड़ों लड़कियां उत्साहित हैं। आज तक सलमान खान ने शादी नहीं की लेकिन उनके कई अफेयर्स रह चुके हैं। सलमान खान का नाम शाहीन, सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और यूलिया वंतूर जैसी कई एक्ट्रेसेज के साथ जोड़ा जा चुका है। 

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार भी एक नहीं दो नहीं बल्कि कई लड़कियों को डेट कर चुके हैं। अक्षय कुमार का रिश्ता कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साथ रहा है। कहा जाता है अक्षय कुमार रवीना टंडन, प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी जैसी कई अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं। 

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सबसे दिलफेंक आशिक में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। रिलेशनशिप के मामले में रणबीर कपूर अक्सर चर्चा में रहते हैं। रणबीर कपूर का नाम इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक के साथ भी जोड़ा जा चुका है। रणबीर कपूर का दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और सोनम कपूर के साथ अफेयर था। फिलहाल, कुछ खबरों के अनुसार वह आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

संजय दत्त

इस लिस्ट में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त का नाम भी शामिल है। कहा जाता है कि संजय दत्त अपने करियर के शुरुआती दिनों में माधुरी दीक्षित के साथ काफी सीरियस थे। कहा जाता है कि संजय दत्त की करीब 308 गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं। 

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर भी काफी आशिक मिजाज के व्यक्ति हैं। उनका करीना कपूर, अमृता राव, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के साथ अफेयर रह चुका है। फिलहाल, शाहिद कपूर शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बेटी मीशा के साथ काफी खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।